Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड कैबिनेट से जाति सर्वेक्षण को मंजूरी, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
Breaking News

झारखंड कैबिनेट से जाति सर्वेक्षण को मंजूरी, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

News DeskBy News DeskJune 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में जाति सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी गयी है. इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगायी है. कैबिनेट ने झारखंड कार्यपालिका नियमावली-2000 (समय-समय पर यथा संशोधित) की प्रथम अनुसूची में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के कार्यदायित्व के रूप में जाति सर्वेक्षण को सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति दी. इसके अलावा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह की भी स्वीकृति दी गयी है.

इन प्रस्तावों को भी स्वीकृति

झारखंड योजना सेवा विभागीय परीक्षा एवं प्रशिक्षण नियमावली-2023 की स्वीकृति दी गयी है. झारखंड वरीय न्यायिक सेवा (भर्ती, नियुक्ति एवं सेवाशर्तें) (संशोधन) नियमावली-2024 के गठन की स्वीकृति दी गयी है. राज्य की सेवा/संवर्गों में प्रोन्नति में रोक के फलस्वरूप सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को देय तिथि से प्रोन्नति प्रदान करने संबंधी आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गयी है. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (अराजपत्रित) सेवा नियमावली-2015 तथा झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली-2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गयी है. झारखंड के योजना एवं विकास विभाग की झारखंड सांख्यिकी संवर्ग नियमावली 2011 (यथा संशोधित 2022) में संशोधन की स्वीकृति दी गयी है.

दिवंगत तत्कालीन मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के इलाज के खर्च को स्वीकृति

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के लंग ट्रांसप्लांट के के बाद एमजीएम अस्पताल चेन्नई में इलाज पर खर्च पैंतालीस लाख उनतीस हजार तीन सौ बारह रुपए भुगतान की स्वीकृति दी गयी.

पुरानी पेंशन पर भी फैसला

इसके अलावा राज्य सरकार के वैसे कर्मी, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया दिनांक 01.12.2004 के पूर्व पूर्ण हो गयी हो, परन्तु दिनांक 01.12.2004 के बाद नियुक्त हुए हों, उन्हें पुरानी पेंशन योजना की अनुमान्यता के लिए निर्गत संकल्प संख्या 157/वि०पें० दिनांक 25.08.2023 में संशोधन की स्वीकृति दी गयी है.

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

पद सृजन को मिली मंजूरी

झारखंड राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के संचालन के लिए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के अन्तर्गत पद सृजन की स्वीकृति दी गयी है. लोहरदगा के रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बेला कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गयी. खूंटी जिले के अड़की के तुबिद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बाबू लाल मुर्मू को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गयी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

November 3, 2026

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

November 3, 2026

CBSE ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत, बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी में गलतियों को सुधारने का 7 नवंबर तक दिया मौका

November 3, 2026
Recent Post

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

November 3, 2026

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

November 3, 2026

CBSE ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत, बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी में गलतियों को सुधारने का 7 नवंबर तक दिया मौका

November 3, 2026

Railway: दीपावली और छठ के दौरान टाटानगर समेत कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

November 3, 2026

Tata Steel के सभी विभागों को सेफ्टी SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, 29 नवंबर को ‘रन फॉर ग्रीन’ का होगा आयोजन

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group