Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»जेएसएससी: झारखंड आरक्षी परीक्षा के 1.44 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द
    Breaking News

    जेएसएससी: झारखंड आरक्षी परीक्षा के 1.44 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

    News DeskBy News DeskJune 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 22 जनवरी 2024 से लेकर 21 फरवरी 2024 तक लिया गया था ऑनलाइन आवेदन

    रांची. झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन देनेवाले 1,44,308 अभ्यर्थियों का आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया है. जिला का विकल्प नहीं देनेवाले 58,366, परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करनेवाले 77950, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड नहीं करनेवाले 7902 तथा एक से अधिक आवेदन करनेवाले 90 अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन रद्द किया गया है. इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी की गयी है.

    कहा गया है कि 22 जनवरी 2024 से लेकर 21 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिया गया था. साथ ही समर्पित ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए भी समय दिया गया था. आवेदकों को यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि फोटो व हस्ताक्षर अपलोड किये बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तथा इसके अभाव में संबंधित आवेदक की अभ्यर्थिता आयोग द्वारा रद्द कर दी जायेगी, जिसके लिए संबंधित आवेदक स्वयं उत्तरदायी होंगे. उक्त सूचना एवं सुविधा के बावजूद भी आवेदकों द्वारा आवेदन का प्रारंभिक चरण ही पूरा किया गया. परीक्षा शुल्क भुगतान नहीं किया गया. परीक्षा शुल्क भुगतान के बाद फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया गया तथा एक से अधिक आवेदन जमा किया गया है. वैसे सभी आवेदनों को आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand constable exam canceled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group