Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand:21 हजार 55 करोड़ रुपये झारखंड को दिये गये, यह राशि कहां गयी? : शिवराज
    Headlines

    Jharkhand:21 हजार 55 करोड़ रुपये झारखंड को दिये गये, यह राशि कहां गयी? : शिवराज

    News DeskBy News DeskJune 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    *भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री ने की बैठक

    *असम के सीएम हिमंता ने कहा-अगर चंपाई सोरेन की जगह मैं सीएम रहता दे देता त्याग पत्र :

    रांची. भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को प्रांत स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की. झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से आठ पर भाजपा की जीत हुई, जबकि एक सीट सहयोगी आजसू को मिली.

    लगभग 52 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे रही है. श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए झारखंड को मनरेगा फंड के लिए 1111 करोड़ दिया. अब तक कुल मिलाकर 21 हजार 55 करोड़ रुपये झारखंड को दिये गये हैं. यह राशि कहां गयी?

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की सरकार भ्रष्ट है.

    आज झारखंड में संसाधनों की लूट हो रही है. भाजपा कुशासन की सरकार हटाकर यहां सुशासन सरकार लायेगी. भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता दिलाने के लिए झारखंड की जनता को नमन करते हैं.

    झारखंड से एनडीए ने नौ सीट जीत कर केंद्र में मोदी सरकार बनाने का काम किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए विधानसभा में 41 सीटें चाहिए. हमें 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है.

    एक सवाल के जवाब में श्री सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते चंपाई सोरेन अपने विधानसभा में प्रत्याशी को बढ़त नहीं दिला पाये. अगर इनकी जगह मैं सीएम होता तो त्याग पत्र देता.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    बाबूलाल के नेतृत्व में पूरी टीम काम करेगी

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूरी टीम काम करेगी. हिमंता विश्वा सरमा और हम इस टीम को सहयोग करने आये हैं. कार्यकर्ताओं में जो मैंने आत्मविश्वास देखा. विजय का जो संकल्प देखा, उससे हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि झारखंड में इस बार भाजपा अपनी सरकार बनायेगी.

    झारखंड का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा है. भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर जहां पर हमने बूथ जीते हैं. वहां अभिनंदन का कार्यक्रम किया जायेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand21 hajar55 karoor rupay
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group