Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस, 25 सदस्यीय दल दिल्ली हुआ रवाना
    Headlines

    Jharkhand: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस, 25 सदस्यीय दल दिल्ली हुआ रवाना

    News DeskBy News DeskJune 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    *कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस दल के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे

    *बैठक में राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के भी शामिल होने की संभावना

    रांची . कांग्रेस की झारखंड इकाई का एक दल इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते रणनीतियों पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए सोमवार की सुबह दिल्ली रवाना हुआ.

    पार्टी के एक नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस दल के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा कि इस बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेता राहुल गांधी, महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के भी शामिल होने की संभावना है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    चुनाव समेत तमाम विषयों पर होगी चर्चा: राजेश ठाकुर

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यहां हवाई अड्डे पर कहा की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से लेकर विधानसभा चुनाव के वास्ते आगे के मार्ग तक सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी ताकि हमें झारखंड में बड़ी सफलता मिले. उन्होंने कहा, ‘हमें अपने पार्टी अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से बेशकीमती सुझाव मिलने का पक्का यकीन है जिससे हम विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर पायें.दिल्ली जाने वाले इस दल में राज्य के मंत्रियों, कार्यकारी अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 25 सदस्य हैं.

    झारखंड में इस के आखिर में होंगे चुनाव

    झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के आखिर में चुनाव होंगे. लोकसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस ने दो सीट जीती, जबकि उसकी सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है. राज्य में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने अपनी सहयोगी आजसू पार्टी के साथ मिलकर 14 में से नौ सीट जीती हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand congress committee ki bidhansabha chunab
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group