Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Sahibgunj: सिदो-कान्हू के गांव पहुंचे हेमंत ने सामंती ताकतों’ को खदेड़ने के लिए ‘ विद्रोह की घोषणा की; कहा, हम जेल, लाठी या फांसी से नहीं डरते
    Headlines

    Sahibgunj: सिदो-कान्हू के गांव पहुंचे हेमंत ने सामंती ताकतों’ को खदेड़ने के लिए ‘ विद्रोह की घोषणा की; कहा, हम जेल, लाठी या फांसी से नहीं डरते

    News DeskBy News DeskJune 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ भोगनाडीह के पंचकठिया पहुंचे.

    *साहिबगंज* . हूल दिवस पर सिदो-कान्हू और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ भोगनाडीह के पंचकठिया पहुंचे. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सीएम ने फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद सभी पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन किया. नेताओं ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की.
    हेमंत सोरेन ने यहां ‘हूल दिवस’ के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए ‘सामंती ताकतों’ को खदेड़ने के लिए ‘विद्रोह’ की घोषणा की और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बाहर कर देगा.
    सोरेन ने दावा किया कि जेल से उनकी रिहाई के बाद भाजपा ‘‘घबरा गयी’’ है और उसके नेता फिर से उनके खिलाफ ‘‘साजिश’’ रच रहे हैं.
    उन्होंने कहा, अपनी रिहाई के बाद मैं पहली बार ‘हूल दिवस’ पर आपको संबोधित करने के लिए अपने घर से बाहर निकला हूं. यह हम सभी के लिए प्रेरणा का दिन है. अंग्रेजों के खिलाफ संथाल विद्रोह की तरह हम झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश से सामंती ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ‘हूल विद्रोह’ का ऐलान करते हैं.

    मुझे झूठे मामलों में फंसाया गया…

    सोरेन ने कहा, ‘‘मुझे झूठे मामलों में फंसाया गया… केंद्र सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करने के लिए अपनी जांच एजेंसियों को लगा देती है. मुझे जेल से बाहर आए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन भाजपा घबराई हुई है। पार्टी के शीर्ष नेता झारखंड में बार-बार आ रहे हैं और मेरे खिलाफ फिर से साजिश रच रहे हैं.
    उन्होंने कहा कि झारखंड को क्रांतिकारियों की भूमि के रूप में जाना जाता है और हम जेल, लाठी या फांसी से नहीं डरते.
    झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा धनशोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया था.
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand news Sidhoo kanhu ke ghar pahuche hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group