Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:रामलाल’ का चाकुलिया में आतंक, कब कहां मिल जाये? कहना मुश्किल, दहशत में लोग
    Breaking News

    Jamshedpur:रामलाल’ का चाकुलिया में आतंक, कब कहां मिल जाये? कहना मुश्किल, दहशत में लोग

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामलाल एफसीआई के गोदाम में घूसकर खाता है अनाज, फिर निकल जाता है लोगों को डराने.

    *60-70 जंगली हाथियों का झुंड कई ग्रुपों में बंटकर चाकुलिया क्षेत्र में मचा रहे उत्पात.

    चाकुलिया . इन दिनों चाकुलिया के लोग जंगली हाथियों से त्रस्त है. हर वक्त जान जाने का भय बना रहता है.

    दरअसल, यहां 60-70 जंगली हाथियों का झुंड कई ग्रुपों में बंटकर उत्पात मचा रहे हैं. चाकुलिया नया बाजार गोशाला में एक दर्जन हाथियों का झुंड, हवाई पट्टी में 20 हाथियों का झुंड, कालियाम में लगभग 20 हाथियों का झुंड, इसके अलावा कई हाथी घूम-घूम कर उत्पात मचा रहे हैं. इन्हीं में से एक हाथी है रामलाल, जिसका नाम स्थानीय लोगों ने दिया है.

    रामलाल के निशाने पर एफसीआइ गोदाम, घूसकर खाता है अनाज

    यहां रामलाल के निशाने पर एफसीआइ गोदाम, सड़क, चौक-चौराहे सभी हैं. यह कब कहां मिल जाये, कहना मुश्किल है. पिछले दिनों एफसीआई गोदाम की दीवार तोड़कर घुस गया. गोदाम का शटर तोड़कर चावल खा गया और बर्बाद भी किया. बोरिंग तोड़ दी.

    Jamshedpur NEWS : निखार सबलोक हत्याकांड में छह गिरफ्तार, साजिशकर्ता और शूटर समेत हथियार व कार बरामद

    एफसीआइ गोदाम की समीप सुशील शर्मा के बागान की दीवार को भी रामलाल हाथी ने ध्वस्त कर दिया. नया बाजार गोशाला की हालत जंगली हाथियों ने खराब कर दी है.

    चाकुलिया हवाइ पट्टी है रामलाल का आरामगाह

    रामलाल हाथी चाकुलिया हवाइ पट्टी पर अक्सर दिखता है. चाकुलिया हवाई पट्टी परिसर में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्थल का निर्माण किया गया है. जहां प्रतिदिन चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र से इकट्ठा किये गये कचरों को ट्रैक्टर के सहारे लाकर जमा किया जाता है. कचरा लेकर पहुंचे एक ट्रैक्टर का सामना रामलाल हाथी से हो गया. चालक ने किसी प्रकार से भाग कर अपनी जान बचायी. लेकिन हाथी ने ट्रैक्टर की ट्रॉली को पलट दिया. सड़कों पर आवाजाही रोक देना, इसका हर दिन का काम है.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    तस्वीर में दिख रही सड़क चाकुलिया-केरूकेचा मार्ग है, जिस पर आवागमन ठप कर रामलाल मस्ती करता दिख रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chakulia me hathioo ka aatank Jamshedpur news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : निखार सबलोक हत्याकांड में छह गिरफ्तार, साजिशकर्ता और शूटर समेत हथियार व कार बरामद

    September 2, 2026

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : निखार सबलोक हत्याकांड में छह गिरफ्तार, साजिशकर्ता और शूटर समेत हथियार व कार बरामद

    September 2, 2026

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group