Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»JASIDIH : आरपीएफ ने तीन युवकों को दबोचा, चोरी के 11 मोबाइल, रुपये व जेवर बरामद
Crime

JASIDIH : आरपीएफ ने तीन युवकों को दबोचा, चोरी के 11 मोबाइल, रुपये व जेवर बरामद

News DeskBy News DeskJuly 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

DEOGHAR. आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन परिसर से तीन युवक को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. इनमें मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी राजू तुरी, नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी निवासी अमित कुमार व अभिराज कुमार शामिल है. इनके पास चोरी के 11 मोबाइल, 9590 रुपये, चांदी की बिछिया व चेन बरामद किया गया है. आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को बरामद सामान के साथ जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में आरपीएफ एएसआइ कमलेश कुमार ने जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद जीआरपी ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्राथमिकी में एएसआइ ने कहा कि वे आरपीएफ कर्मी प्रभाष मंडल व सुनील कुमार के साथ स्टेशन परिसर पर तैनात थे. इसी दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा. उसे प्लेटफाॅर्म पर पकड़ा गया तथा पूछताछ के लिए थाना ले गया. जहां उसकी तलाशी ली गयी, तो आरोपी के पास दो मोबाइल फोन बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि मोबाइल चोर का एक गिरोह है तथा उसके दो साथी अमित कुमार व अभिराज कुमार ट्रेन नंबर 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से जसीडीह आ रहे हैं.

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मी ने देखा कि ट्रेन के एबी-2 बोगी से दो युवक उतर रहे थे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे. उन्होंने पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया. दोनों आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के नौ मोबाइल, 9590 रुपये, चांदी की बिछिया व चेन बरामद किया गया. बरामद समान के बारे में पूछताछ की गयी, तो आरोपी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे सका. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया.

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY & SOCIAL NEWS :ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते से 930 बच्चे रेस्क्यू, परिजनों से मिलाया

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील हाफ मैराथन में 5,600 से अधिक धावक, सुनील व पूजा विजेता

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्णिमा साहू व सरयू राय बने विहिप के हितचिंतक

November 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: सड़कों पर उतरी पुलिस, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर और साकची में चला विशेष अभियान, संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर रखी नजर

November 30, 2026

Delimitation Bill: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और सांसद पीएम मोदी से मिले, ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी

November 30, 2026

Tata Motors गेट जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, मजदूर नेता बंटी सिंह समेत 18 पर FIR, 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी बनाया गया आरोपी

November 30, 2026

Milk Price Hike: कल से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर तीन से चार रुपये तक बढ़ेंगे दाम, अन्य उत्पाद भी होंगे महंगे

November 30, 2026

Saraikela: कपाली में ब्राउन शुगर के धंधे के विरोध पर फायरिंग, युवक को लगी गोली, एक पकड़ाया, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

November 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group