Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पति से विवाद के बाद ने बच्चों संग कुएं में लगायी छलांग, दोनों की मौत
    Breaking News

    Jharkhand: पति से विवाद के बाद ने बच्चों संग कुएं में लगायी छलांग, दोनों की मौत

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    महिला का पति
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र की घटना, महिला व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की गयी जान

    CHHTARPUR . छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोंढ़ी पंचायत के अरर गांव के करीमन भुइयां की पत्नी सजंती देवी ने दो बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा दी. जिससे सजंती देवी व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे ननका की मौत हो गयी. वहीं तीन वर्षीय पूनम की जान बचा ली गयी. घटना सोमवार की दोपहर करीब एक बजे की बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. जानकारी के अनुसार करीमन भुइयां, पत्नी सजंती देवी व दोनों बच्चों के साथ नावा बाजार जा रहा था.

    इसी क्रम में सभी करीवा पहाड़ के समीप पेड़ के नीचे बैठ गये. वहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद करीमन भुइयां वहां से उठकर आगे चला गया. जबकि उसकी पत्नी सजंती देवी ने दोनों बच्चों के साथ पास के कुआं में छलांग लगा दी. उन्हें कुआं में छलांग लगाते देख समीप के खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने देख लिया. उसने भी तीनों को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. तीन वर्षीय पूनम को बचा लिया, जबकि गहरे पानी में डूबने के कारण 28 वर्षीय सजंती देवी व डेढ़ वर्षीय ननका की मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने के बाद वहां मृतका के परिजन व आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद दोनों शव को कुआं से निकाला गया. घटना के बाद करीमन भुइयां नशे में धुत मिला. वह घटना के बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था. हालांकि पुलिस उससे घटना के बारे में पूछताछ में लगी थी.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    both died Jharkhand: After a quarrel with husband wife jumped into a well with children
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group