Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे की जांच शुरू, मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख मुआवजा
    Crime

    डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे की जांच शुरू, मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख मुआवजा

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • मृतकों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख और सामान्य घायलों को मिलेंगे 50 हजार 

    GORAKHPUR. पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर गोंडा स्टेशन से लगभग 19 किमी. दूर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के बेपटरी होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई लाख और सामान्य घायलों 50 पचास हजार की सहायता राशि देने की घोषणा रेलवे ने की है. इधर, हादसे की जांच के लिए रेलवे ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है.

    छह ट्रेनें रद्द, 22 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    हादसे के बाद लखनऊ मंडल के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड में ट्रेनों का परिचालन ठप है. जिस कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इस दौरान छह ट्रेनों को रद्द भी किया गया है. हादसे के बाद 18 जुलाई को गोंडा स्टेशन से चलने वाली 05094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, गोरखपुर से चलने वाली 05031 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया गया. इसी तरह से 19 जुलाई को 05131 / 05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 05375 / 05376 नकहा जंगल-गोंडा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी, 05033 / 05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी और 05469 / 05470 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी. साथ ही लखनऊ मंडल के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड में रवाना होने वाली कई 22 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    जिनके मार्ग में परिवर्तन किया गया उसमें 15652 जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते रवाना हुई, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते रवाना हुई, 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते रवाना हुई, 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते, 12566 नयी दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते रवाना हुई. 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते रवाना होगी और 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट बाराबंकी के रास्ते चलेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway formed a high level investigation committee to investigate Dibrugarh Express accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं

    July 13, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group