Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सीएम ने कम बारिश से चिंतित किसानों को दिया मदद का भरोसा, हाथियों के लिए कारिडोर बनाने का भी दिया निर्देश
Headlines

सीएम ने कम बारिश से चिंतित किसानों को दिया मदद का भरोसा, हाथियों के लिए कारिडोर बनाने का भी दिया निर्देश

News DeskBy News DeskJuly 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Giridih . मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मधुबन स्थित परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि, वन विभाग व बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों से तीन-चार दिनों के अंदर बारिश की स्थिति पर पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा. किसानों के हित में कदम उठाने को कहा. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि हाथियों के लिए कॉरिडोर बनाएं. किसी की मौत पर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दें.

सीएम हेमंत सोरेन ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभी तक बारिश कम हुई है. ऐसी स्थिति में किसानों की मदद करने के लिए कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया. उन्होंने तीन-चार दिनों के अंदर बारिश की स्थिति पर पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार और सीएमओ में भेजने को कहा है. मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग बिजली आपूर्ति में सुधार लाते हुए उपभोक्ताओं को समय पर बिजली का बिल दे. बिजली बिल समय पर नहीं देने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती है. ऐसे में किसी तरह का कोताही उचित नहीं है. राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं का दो सौ यूनिट बिजली बिल माफ किया है. सुविधा दी गयी है, तो उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए. मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन व अन्य मौजूद थे.

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026

Supreme court का आदेश, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं, हिरासत में लेने से शुरू होगी 24 घंटे की गिरफ्तारी की समयसीमा

November 6, 2026

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का राज्य सरकार का फैसला jharkhand Highcourt ने निरस्त किया

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group