Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Budget Impact Share Market: वित्त मंत्री के एफएंडओ पर एसटीटी बढ़ाए जाने के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
    National

    Budget Impact Share Market: वित्त मंत्री के एफएंडओ पर एसटीटी बढ़ाए जाने के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एफएंडओ (वायदा और विकल्प) प्रतिभूतियों पर एसटीटी (प्रतिभूति लेनदेन कर) में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही 2024-25 का बजट पेश करना शुरू किया, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स में उछाल आया. हालांकि कुछ ही मिनटों में इसमें गिरावट आई और दोपहर के कारोबार में यह 1,266.17 अंक गिरकर 79,235.91 अंक पर आ गया.

    केंद्रीय बजट पेश किए जाने के साथ ही एनएसई निफ्टी में भी तेजी आई। हालांकि, जल्द ही उतार-चढ़ाव भरे रुझान सामने आए और बाद में यह 435.05 अंक गिरकर 24,074.20 अंक पर आ गया.

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.33 अंक चढ़कर 80,766.41 अंक पर पहुंच गया था. निफ्टी 73.3 अंक चढ़कर 24,582.55 अंक पर रहा था.

    सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार मध्यम तथा उच्च मध्यम वर्ग के लिए कुछ वित्तीय परिसंपत्तियों पर पूंजीगत लाभ छूट की सीमा बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है.

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए उन्होंने एफएंडओ (वायदा एवं विकल्प) पर एसटीटी (प्रतिभूति लेनदेन कर) में 0.02 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की.

    सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई. टाइटन, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी आई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Budget Impact Share Market Nifty fall after Finance Minister increased STT on F&O. Sensex
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026

    Jharkhand Weather: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

    April 30, 2026
    Recent Post

    Summer Special Train 2026: सीएसएमटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, टाटानगर-बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत; जानें पूरा शेड्यूल और ठहराव

    April 30, 2026

    Jammu NEWS: पहली बार ट्रेन से सीधे कश्मीर जुड़ा, वंदे भारत एक्सप्रेस का जम्मू तवी तक विस्तार; जानें फायदे और नए प्रोजेक्ट्स

    April 30, 2026

    Saraikela Kharsawan NEWS: जिले में 16 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, 1 मई से खुद भी दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी; पढ़ें पूरी डिटेल

    April 30, 2026

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group