Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत, शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, बोले-फिर बनेगी झारखंड में गठबंधन की सरकार
    Headlines

    जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत, शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, बोले-फिर बनेगी झारखंड में गठबंधन की सरकार

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2024Updated:August 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां कदमा उलियान में उन्होंने 37वें शहादत दिवस पर शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबंधोत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के गरीब-गुरबों को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार दिन-रात काम कर रही है. राज्य में अगली सरकार भी उनके गठबंधन की ही बनेगी. उन्होंने तय किया है कि अगली बार सरकार बनने के बाद राज्य के हर घर तक एक-एक लाख रुपये पहुंचाने का काम करेंगे. इसके लिए उन्होंने फार्मूला भी तैयार कर लिया है. भाजपा को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम्मत है, तो कल चुनाव करा लें, परसों ये लोग साफ हो जायेंगे. राजनीति से इनका नामो-निशान मिट जायेगा.

    सीएम ने कहा कि 2024 में हमारी सरकार बनी, तो झारखंड को विकसित राज्य बना देंगे. जब राज्य का आदिवासी और मूलवासी आर्थिक तौर पर मजबूत होगा, तभी राज्य विकसित होगा. उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी को मजबूत बनाने के लिए ही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लागू की गयी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बच्ची के पैदा होने से लेकर अंत तक सरकार पैसा दे रही है. छात्रों के लिए गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना लागू की गयी है. शिक्षा प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 15 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जायेगा. बेहद कम चार प्रतिशत की ब्याज दर से पढ़ाई पूरी कर नौकरी करेगा, तब उसे यह लोन अदा करना है.

    पढ़ें किसने क्या कहा

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि निर्मल दा की जीवनी से काफी कुछ सीखने को मिलता है. हम सभी को यह समझ कर समाज के लिए काम करना चाहिए. राज्य की सरकार काफी बेहतर काम कर रही है. 2024 में झारखंड में फिर से गठबंधन की सरकार बनेगी.

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंडियों के संघर्ष का परिणाम है कि हमें अलग राज्य मिला है. इसे बनाने और संवारने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है.

    ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि सरकार गरीब, गुरबा, आम आदमी समेत महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए काफी योजना धरातल पर उतार रही है.

    पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा. उन्होंने गरीब-महिला को ध्यान में रखते हुए काफी योजनाएं बनायीं हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने के लिए हम सब को लगना होगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड का हक मार रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समझौता नहीं किया, इसलिए भाजपा नेताओं ने उन्हें जेल भेजा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant reached Jamshedpur paid tribute to martyr Nirmal Mahato said- coalition government will be formed again in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group