Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur ‘Doctor Strike’: चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, MGM में ओपीडी बंद, शाम में निकलेगी रैली
    Headlines

    Jamshedpur ‘Doctor Strike’: चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, MGM में ओपीडी बंद, शाम में निकलेगी रैली

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • शाम छह बजे जमशेदपुर आइएमए की ओर से रैली निकाली जायेगी, रैली आइएमए भवन से निकलकर साकची गोलचक्कर तक जायेगी
    • सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’ भी हड़ताल में शामिल

    Jamshedpur. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आहूत 24 घंटे की हड़ताल से शनिवार को जमशेदपुर समेत झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं. आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी.

    उन्होंने कहा, ‘हम प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हैं और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं.’ आईएमए की प्रदेश इकाई के प्रमुख डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा, ‘सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’ भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हड़ताल के दौरान सभी वैकल्पिक सेवाएं, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं और वैकल्पिक सर्जरी निलंबित रहेंगी. हालांकि, हड़ताल का आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    आइएमए, जमशेदपुर के सचिव डॉ सौरभ चौधरी ने बताया कि घटना के विरोध में एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल करने का निर्णय लिया है. इसके तहत देश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में शनिवार की सुबह 6 से रविवार की सुबह 6 बजे तक इमरजेंसी सेवा को छोड़कर ओपीडी समेत अन्य सेवाएं बंद रहेंगी. उन्होंने कहा कि यहां भी इस दौरान सेवाएं बंद रखने के साथ ही शनिवार की शाम छह बजे जमशेदपुर आइएमए की ओर से रैली निकाली जायेगी. रैली आइएमए भवन से निकलकर साकची गोलचक्कर तक जायेगी. एमजीएम के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को आइएमए समर्थन कर रहा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur 'Doctor Strike': Health services affected due to doctors' strike OPD closed in MGM rally to be held in the evening
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group