Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»stock market : आदाणी मामले में गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी जोरदार तेजी, सेंसेक्स उछलकर 79,000 के पार, निफ्टी 557 अंक चढ़ा
Headlines

stock market : आदाणी मामले में गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी जोरदार तेजी, सेंसेक्स उछलकर 79,000 के पार, निफ्टी 557 अंक चढ़ा

News DeskBy News DeskNovember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक उछलकर 79,000 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया. गिरावट के बाद निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार को समर्थन मिला. घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत लिवाली और अमेरिकी बाजार में मजबूत रुख से भी बाजार में तेजी रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 2,062.4 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 557.35 अंक यानी 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,907.25 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में शामिल सभी तीस शेयर लाभ में रहे. साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स 1,536.8 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 374.55 अंक की तेजी रही. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘बड़ी कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में चौतरफा लिवाली देखने को मिली. इसका कारण उनका मूल्यांकन कुछ आकर्षक हुआ है. साथ ही वर्ष की दूसरी छमाही में उनका वित्तीय परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद है.’
उन्होंने कहा, ‘‘जापान में अक्टूबर महीने में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट और 39,000 अरब येन के प्रोत्साहन पैकेज से वैश्विक बाजारों में तेजी रही, जिसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर रहा. वैश्विक और घरेलू स्तर पर राजनीतिक स्तर पर स्थिति कुछ नरम होने घरेलू बाजार में राहत रही.’ सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, आईटीसी, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडज्ञट्रीज और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेलज लि. के प्रमुख (शोध और संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि रिलायंस समेत प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निचले स्तर पर लिवाली से बाजार को समर्थन मिला. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और प्रौद्योगिकी शेयरों में तेज लिवाली देखने को मिली. अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों में से ज्यादातर लाभ में रहे. अमेरिका में गौतम अदाणी तथा अन्य पर कथित रूप से रिश्वत देने के मामले में शामिल होने के आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में बृहस्पतिवार को बड़ी गिरावट आई थी.

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

बीएसई में अंबुजा सीमेंट में 3.50 प्रतिशत, एसीसी 3.17 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज 2.16 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 2.05 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 1.18 प्रतिशत और एनडीटीवी में 0.65 प्रतिशत की तेजी रही. मझोली कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.26 प्रतिशत चढ़ा जबकि छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.90 प्रतिशत की तेजी रही.

शेयर बाजार के आंकड़े के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 5,320.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,200.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत चढ़कर 74.37 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा. बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 422.59 अंक और एनएसई निफ्टी 168.60 नुकसान में रहे थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

October 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक डैड्स गर्लफ्रेंड्स का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-जयपुर नई ट्रेन का शुभारंभ 26 अक्टूबर से, रेल जन संवाद में झारसुगुड़ा से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक पांचवीं-छठी रेल लाइन पर भी बोले डीआरएम

October 22, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफी के दावे पर रेल मंत्रालय बोला- सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे भ्रामक आंकड़े, जानें और क्या कहा?

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group