Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Politics: डॉ अजय का भाजपा पर निशाना; चंपाई सोरेन को ट्रैप करने में सफल रही बीजेपी
    Headlines

    Jamshedpur Politics: डॉ अजय का भाजपा पर निशाना; चंपाई सोरेन को ट्रैप करने में सफल रही बीजेपी

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा तोड़फोड़ की राजनीति करती है. यही उनका चरित्र है. महाराष्ट्र में भी उन्होंने तोड़फोड़ कर सरकार बनायी. इसे महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में नकार दिया. झारखंड में आदिवासी एवं मूलवासी ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में नकार दिया, जिसके कारण भाजपा को आदिवासी बहुल पांच सीटों पर करारी हार मिली.

    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस से गीता कोड़ा और झामुमो से सीता सोरेन को पार्टी में शामिल किया और दोनों ही चुनाव हार गईं. उन्होंने कहा कि भोले-भाले चंपाई सोरेन को बरगलाने में बीजेपी सफल रही. बीजेपी में जाने के बाद उनकी स्थिति क्या होने वाली है, इसका मुझे अंदाजा है, इसलिए चंपाई सोरेन के लिए मुझे दुख है. वे अच्छे इंसान हैं और मेरे अच्छे मित्र भी. इसलिए थोड़ा ज्यादा दुख है. हालांकि, उनके बीजेपी में जाने से इंडिया गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा. झारखंड की जनता सब देख समझ रही है. दरअसल लोकसभा चुनाव में आदिवासियों द्वारा नकारे जाने के कारण भाजपा में घबराहट बढ़ गई है. जनता को हेमंत सोरेन की सरकार पर पूरा भरोसा है. इस बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Politics: Dr Ajay targets BJP; BJP was successful in trapping Champai Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group