Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Doctor Murder Case: देवघर एम्स में अनोखा विरोध, महिला डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मनाया रक्षाबंधन
Crime

Doctor Murder Case: देवघर एम्स में अनोखा विरोध, महिला डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

News DeskBy News DeskAugust 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Devghar: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले का विरोध पूरे देश में लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार को देवघर एम्स के मेडिकल छात्रों व रेजिडेंट डॉक्टरों ने रक्षाबंधन पर राखी की जगह एक-दूसरे को काली पट्टी बांध कर विरोध जताया. डॉक्टरों ने घटना के 10 बीत जाने के बाद भी दोषी व्यक्तियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई में विलंब पर रोष व्यक्त किया. घटना का विरोध कर रहे संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर आलोक कुमार ने कहा कि आज डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है.

रक्षाबंधन के अवसर पर राखी की जगह कलाइयों पर बहनों द्वारा काली पट्टी बांधी जा रही है, इससे दु:खद हम चिकित्सकों के लिए और क्या हो सकता है ? उन्होंने कहा कि इस घटना ने निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है. वहीं महिला चिकित्सक डॉ रश्मि ने कहा कि रक्षाबंधन पर आज हम अपनी इस बहन को याद कर राखी की जगह काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज करा रहे हैं. आज अगर हमारी यह बहन जीवित होती तो वो अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही होती. यह दर्दनाक घटना सिर्फ चिकित्सकों के लिए ही नहीं पूरे नारी समाज की अस्मिता पर हमला है.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन देना चाहिए. मौके पर सीनियर व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने नुक्कड़ नाटक कर देश के वर्तमान हालात को दिखाया एवं लोगों से नारी के प्रति सम्मान नजरिया रखने की अपील की. वहीं एम्स मुख्य गेट से एम्स ओपीडी तक मानव शृंखला बनाकर भी विरोध जताया.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group