Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन पर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हेमंत ने ठगा नहीं
    Jamshedpur

    Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन पर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हेमंत ने ठगा नहीं

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का उल्लेख करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनके सभी करीबियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. चौहान ने आरोप लगाया, ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिनको हेमंत ने ठगा नहीं. रांची पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘चंपई सोरेन ने अपना दर्द बयां किया है. वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में एक हैं, जिन्होंने शिबू सोरेन के साथ काम किया है लेकिन जिस तरह उनका अपमान किया गया, कोई भी आहत होगा. चौहान ने हेमंत की भाभी सीता सोरेन के पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए झामुमो से निष्कासन का भी जिक्र किया.

    युवा आक्रोश रैली में आ रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा

    भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार युवा आक्रोश रैली से डर चुकी है. भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है. यह अन्याय की अति व जुल्म की पराकाष्ठा है. एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकता है. रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन से न तो झारखंड संभल रहा है और न पार्टी. भाजपा कार्यकर्ता गीदड़ भभकी से डरनेवाले नहीं हैं. अधिकारियों को समझना होगा कि यह दो महीने की सरकार है. उन्होंने कहा कि दुमका के मुफ्फसिल थाना में रांची जा रही दो बसों को जब्त कर लिया गया. जामताड़ा में चार बसों को टाउन डीएसपी ने जब्त कर रांची जाने से रोका. बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत दे कर धमकाया जा रहा है. जामताड़ा के फतेहपुर थाना में रांची जा रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. शायराना अंदाज में उन्होंने कहा : मूर की एक किरण जुल्मात पे भारी होगी, रात तुम्हारी है, तो सुबह हमारी होगी…

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    युवा आक्रोश रैली में भाजपा ने लगायी ताकत

    हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने युवा आक्रोश रैली को लेकर पूरी ताकत लगा दी है. शुक्रवार को आहूत रैली में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से नेताओं-कार्यकर्ताओं का जत्था बसों व विभिन्न छोटे-बड़े वाहनों से गुरुवार रात से ही राजधानी के लिए रवाना होने लगा था. रैली को लेकर प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्टी के नेता, सांसद व विधायकों जोर लगा रहे हैं. रैली में भाजपा ने राज्य भर से एक लाख युवा को जुटाने का लक्ष्य रखा है. वहीं पूरे आयोजन की सफलता को लेकर पार्टी पदाधिकारी को विशेष निर्देश दिये गये हैं. इधर, गुरुवार की शाम केंद्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    champai soren Hemant Soren Union Minister Shivraj Singh Chauhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ भाजपा का ‘समरसता दीपोत्सव’, 28 मंडलों के मंदिरों में जले दीप, पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा हुए शामिल

    July 29, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की सख्त समीक्षा, श्रमाधान पोर्टल पर अधिक निबंधन और रोजगार मेलों के नियमित आयोजन के निर्देश

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ भाजपा का ‘समरसता दीपोत्सव’, 28 मंडलों के मंदिरों में जले दीप, पूर्णिमा साहू और संजीव सिन्हा हुए शामिल

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया ‘ओमोन- मुंडारी साइती पुथी’ का विमोचन, स्थानीय भाषा संरक्षण की पहल को मिली नई पहचान

    July 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा के श्रीचरणों में नतमस्तक हुए अमरप्रीत सिंह काले, विश्व कल्याण और समृद्धि की कामना की

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group