Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Good News: केंद्रीय कर्मियों को बड़ी सौगात, नयी पेंशन स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी, 25 साल तक काम करनेवालों को 50% पेंशन
    Headlines

    Good News: केंद्रीय कर्मियों को बड़ी सौगात, नयी पेंशन स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी, 25 साल तक काम करनेवालों को 50% पेंशन

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • -केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसले के बारे में जानकारी दी. 01अप्रैल, 2025 से लागू होगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम
    • 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा,10 साल तक नौकरी करनेवाले को 10 हजार पेंशन

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली कैबिनेट ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी. इस योजना के तहत 25 साल तक काम करनेवालों को पूरी पेंशन दी जायेगी. अगर किसी कर्मचारी ने न्यूनतम 25 साल तक काम किया, तो तो रिटायरमेंट के पहले आखिरी 12 महीने के औसत वेतन का कम से कम 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा. अगर किसी पेंशनभोगी को मौत होती है, तो उसके परिवार को मृत्यु के वक्त मिलने वाले पेंशन का 60 फीसदी हिस्सा मिलेगा. अगर कोई सरकारी कर्मचारी 10 साल बाद नौकरी छोड़ देता है, तो उसे 10 हजार रुपये पेंशन मिलेगी. वैष्णव ने कहा कि नयी यूनिफाइड पेंशन स्कीम से 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. यह योजना एक अप्रैल, 2025 से लागू होगी. इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन, पारिवारिक पेंशन और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन देना है. नयी पेंशन स्कीम में सुधार को लेकर डॉ सोमनाथ कमेटी का गठन किया गया था. इस कमेटी ने विस्तार से चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर राजनीति करता रहा है. दुनिया भर के देशों में क्या स्कीम है, उनको देखने के बाद तमाम लोगों से चर्चा करने के बाद इस कमेटी ने यूपीएस का सुझाव दिया, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी.

    एनपीएस वालों को यूपीएस में जाने का विकल्प, 12 महीने के औसत वेतन का कम-से-कम 50% पेंशन

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी एनपीएस वालों को यूपीएस में जाने का विकल्प मिलेगा. यह उन सभी पर भी लागू होगा, जो एनपीएस की शुरुआत से ही इसके तहत सेवानिवृत्त हुए हैं या सेवानिवृत्त होनेवाले हैं. सरकार इसके लिए बकायदा एरियर का भुगतान करेगी, जो कर्मचारी 2004 से रिटायर हुए हैं, उनको भी इसका लाभ मिलेगा. यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत महंगाई इंडेक्सेशन का लाभ मिलेगा. सरकार ने कहा कि अगर किसी कर्मचारी ने न्यूनतम 25 साल तक काम किया, तो रिटायरमेंट के पहले आखिरी 12 महीने के औसत वेतन का कम से कम 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा. अगर किसी पेंशनभोगी को मौत होती है, तो उसके परिवार को मृत्यु के वक्त मिलने वाले पेंशन का 60 फीसदी हिस्सा मिलेगा.

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    50% pension to those working for 25 years Cabinet approves new pension scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026
    Recent Post

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026

    Jharkhand Exam Controversy: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बातचीत

    August 9, 2026

    Share Market: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group