Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Breaking: चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से लौटे रांची, JMM से दिया इस्तीफा, बोले, राज्य के हित में संघर्ष जारी रहेगा
    Breaking News

    Jharkhand Breaking: चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से लौटे रांची, JMM से दिया इस्तीफा, बोले, राज्य के हित में संघर्ष जारी रहेगा

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौट आये हैं. <span;>चंपाई सोरेन ने देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्याग-पत्र दे दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों,  मूलवासियों, दलितों,  पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा. इससे पहले दिल्ली से लौटने के बाद <span;>उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 30 अगस्त को वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे. झारखंड के हित में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का निर्णय लिया है और वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से एवं मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कि वह किसी भी स्थिति से डरे हुए नहीं हैं.

    उन्होंने इस सप्ताह के प्रारंभ में नयी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी.
    वह बुधवार को अपने बेटे के साथ रांची पहुंचे जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया.

    चंपई सोरेन ने यहां कहा, ‘फैसला (भाजपा में शामिल होने का) झारखंड के हित में है ……. मुझे संघर्षों की आदत है. जब उनसे इस आरोप के बारे में पूछा कि उन पर नजर रखी जा रही है, तब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी स्थिति से भयभीत नहीं हैं। उन्होंने संकेत दिया कि बुधवार को ही वह झामुमो और मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे.

    मंगलवार को चंपई सोरेन ने कहा था कि वह आदिवासी पहचान एवं अस्तित्व को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं जो बांग्लादेश से ‘बड़े पैमाने पर’ घुसपैठ के कारण राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में दांव पर लगी हुई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री पद संभालने वाले झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने कहा कि केवल भाजपा ही आदिवासियों के मुद्दे पर गंभीर दिखाई देती है, जबकि अन्य वोट बैंक की राजनीति में लिप्त हैं.

    इससे पहले, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिन में आरोप लगाया था कि चंपई सोरेन की पिछले पांच महीनों से ‘उनकी अपनी सरकार’ की पुलिस ही जासूसी कर रही थी.

    शर्मा ने दावा किया था कि चंपई सोरेन के करीबी लोगों ने दिल्ली के एक होटल में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो उप निरीक्षकों (एसआई) को पूर्व मुख्यमंत्री पर नजर रखते हुए पकड़ा था.

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    चंपई सोरेन ने दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उससे बस थोड़े समय पहले उनके पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन ने धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Breaking: Champai Soren returned to Ranchi from New Delhi resigned from JMM said struggle will continue in the interest of the state.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group