Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»लातेहार में दूध में मिलावट करने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
    Crime

    लातेहार में दूध में मिलावट करने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लातेहार. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में झारखंड के एक प्रसिद्ध डेयरी के दूध में मिलावट करने वाले एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है . पुलिस ने इस दौरान दूध में मिलावट कर रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में अमृतसर पंजाब निवासी हरमनप्रीत सिंह, लातेहार थाना क्षेत्र के भुसुर गांव निवासी मिथिलेश यादव तथा चंदवा निवासी विशाल कुमार सिंह शामिल है.

    रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों के द्वारा झारखंड के एक प्रसिद्ध डेयरी कंपनी के दूध में भारी मात्रा में मिलावट की जा रही है.सूचना मिली थी कि डेयरी कंपनी के लिए डाल्टनगंज से टैंकर में लगभग 23000 लीटर दूध भरकर रांची भेजा जाता है. परंतु चंदवा पहुंचने के बाद टैंकर को एक यार्ड में रोक दिया जाता है और उसमें मोटर पम्प के माध्यम से प्रतिदिन 2000 से 3000 लीटर दूध निकाल ली जाती है.

    Alert Massage on Mobile: सरकार ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का किया ट्रायल, सायरन की आवाज, फिर मैसेज पढ़कर भी सुनाया

    इसके बाद टैंकर में दूध के बदले पानी और केमिकल मिला दिया जाता है.सूचना के बाद जब पुलिस की टीम ने चिन्हित स्थान पर छापामारी कर रंगे हाथ दूध की चोरी करते अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया . डीएसपी ने बताया कि अपराधियों के द्वारा पिछले कई दिनों से दूध चोरी कर टैंकर में मिलावट करने का धंधा चल रहा था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि दूध के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पूरे रैकेट में जो भी लोग शामिल होंगे उन सभी को जेल भेजा जाएगा.

    Jamshedpur: सिदगोड़ा में बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Three criminals of the milk adulteration gang arrested in Latehar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Alert Massage on Mobile: सरकार ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का किया ट्रायल, सायरन की आवाज, फिर मैसेज पढ़कर भी सुनाया

    May 2, 2026

    Jamshedpur: सिदगोड़ा में बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर

    May 2, 2026

    Jharkhand: दो युवतियां और एक युवक की मौत के मामले की जांच के लिए SIT गठित, राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने लगाये ये आरोप

    May 2, 2026
    Recent Post

    Alert Massage on Mobile: सरकार ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का किया ट्रायल, सायरन की आवाज, फिर मैसेज पढ़कर भी सुनाया

    May 2, 2026

    Jamshedpur: सिदगोड़ा में बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर

    May 2, 2026

    Jharkhand: दो युवतियां और एक युवक की मौत के मामले की जांच के लिए SIT गठित, राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने लगाये ये आरोप

    May 2, 2026

    IMD Weather Alert: मई में सामान्य से अधिक दिन तक लू चलेगी, अधिक बारिश के भी आसार, आईएमडी ने जताया पूर्वानुमान

    May 2, 2026

    Supreme Court: मतगणना में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर TMC की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को दी क्लीनचीट

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group