Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»PM Modi visit Jamshedpur: प्रधानमंत्री 15 सितंबर को रांची आयेंगे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर आएंगे, गोपाल मैदान में सभा की भी तैयारी
    Headlines

    PM Modi visit Jamshedpur: प्रधानमंत्री 15 सितंबर को रांची आयेंगे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर आएंगे, गोपाल मैदान में सभा की भी तैयारी

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को रांची आयेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जायेंगे. यहां पर वह दक्षिण-पूर्व रेल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. साथ ही तीन वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. इसमें टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस व देवघर-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है. प्रधानमंत्री जमशेदपुर से देवघर-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इधर प्रदेश भाजपा जमशेदपुर में ही प्रधानमंत्री की सभा आयोजित कराने को लेकर तैयारी में जुट गयी है. पार्टी गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री की सभा कराना चाहती है. इसको लेकर पार्टी की ओर से आग्रह पत्र भेजा गया है.

    टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर के जमशेदपुर दौरे को लेकर रेलवे और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. प्रधानमंत्री टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के कार्यक्रम में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ घंटे तक टाटानगर स्टेशन पर रहेंगे. पीएम के दौरे को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. तैयारी और सुरक्षा को लेकर गुरुवार को भी पूर्वी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल स्टेशन पहुंचे और रेलवे के एरिया मैनेजर के साथ स्टेशन और आसपास के इलाकों का भ्रमण किया. इस दौरान रेल यात्रियों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की आवाजाही को लेकर योजना बनायी गयी. 15 सितंबर को आरएमएस गेट के पास से यात्रियों को इंट्री दी जायेगी, जबकि कार्यक्रम का आयोजन पार्सल गेट की ओर होगा. स्टेशन के बाहर वाले पार्किंग एरिया के एक हिस्सा में वीआइपी पार्किंग होगी, जबकि आधा हिस्सा में लोगों के बैठने का इंतजाम होगा. इसको लेकर पार्किंग का इंतजाम भी अलग से होगा.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi visit Jamshedpur Prime Minister will come to Ranchi on September 15 TATANAGAR STATION
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group