Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»Jugsalai: विधायक मंगल कालिंदी ने खासमहल-गोविंदपुर सड़क का किया शिलान्यास, कहा, 10 वर्ष में जो काम आजसू नहीं कर पायी, उसे झामुमो ने कर दिखाया
Jamshedpur

Jugsalai: विधायक मंगल कालिंदी ने खासमहल-गोविंदपुर सड़क का किया शिलान्यास, कहा, 10 वर्ष में जो काम आजसू नहीं कर पायी, उसे झामुमो ने कर दिखाया

News DeskBy News DeskSeptember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा से होते हुए गोविंदपुर रेलवे फाटक तक जाने वाली सड़क का सोमवार को शिलान्यास किया गया. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गोविंदपुर बाबा तिलका माझी चौक में नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया. इस सड़क का निर्माण 18 करोड़ 41 लाख रुपये से होगा. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा और यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जायेगा. हमने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया. यहां 10 साल तक आजसू ने शासन किया. इतना ही नहीं 10 साल से भाजपा के सांसद हैं. उन्होंने भी इस सड़क की ओर कभी ध्यान नहीं दिया. वर्ष 2013 में भी यह सडक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में ही बनी थी. अब फिर से हेमंत सरकार के कार्यकाल में ही बनने जा रही है.

उन्होंने कहा कि वे इस सड़क निर्माण को लेकर लगातार प्रयास करते रहे हैं. जर्जर सड़क का मामला विधानसभा में भी उठाया था. साथ ही मुख्यमंत्री से भी जर्जर सड़क को जल्द बनाने के लिए आग्रह किया था. सोमवार को सड़क शिलान्यास होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर थी. शिलान्यास के बाद आम जनता और झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया. मौके जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, मिथुन चक्रवर्ती, पल्टन मुर्मू, देवजीत चटर्जी, मानिक मल्लिक, जितेंद्र सिंह, मन्नवर हुसैन, शिवलाल मुखिया, जकता सोरेन, समीर दास, पंकज दास, नारायण सोरेन, नवमी सिंह, रजनी दास, प्रकाश आदि मौजूद थे.

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group