Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: भाजपा का आरोप, झामुमो नीत गठबंधन झारखंड में वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है
Headlines

Jharkhand: भाजपा का आरोप, झामुमो नीत गठबंधन झारखंड में वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है

News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय को यह बताया है कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी रह रहे हैं जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार अपने ‘वोट बैंक’ के लिए इस बात को नकार रही है. केंद्र सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को दायर हलफनामे में कहा कि बांग्लादेशी अवैध रूप से साहेबगंज और पाकुड़ जिले के रास्ते झारखंड में घुस आए हैं.

इसमें कहा गया कि आदिवासियों के ‘ज्यादा धर्मांतरण करने और कम जन्म दर’ के कारण जनजातीय आबादी में ‘काफी कमी’ आई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वे लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं लेकिन झामुमो नीत गठबंधन सरकार घुसपैठ के खतरे से इनकार करती रही है.

अमर बाउरी ने भाजपा के राज्य मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ”झामुमो नेतृत्व वाली सरकार वोट बैंक और तुष्टिकरण की नीति के लिए झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने में लगी हुई है. बाउरी ने कहा, ‘केंद्र के अनुसार 1961 में संथाल परगना की कुल जनसंख्या 23,22,092 थी, जिसमें हिंदू आबादी 90.37 प्रतिशत, मुस्लिम आबादी 9.43 प्रतिशत और आदिवासी आबादी 44.67 प्रतिशत थी.

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “2011 में संथाल में आदिवासी आबादी 28 प्रतिशत थी, हिंदू 67.95 प्रतिशत थे, जबकि मुस्लिम आबादी बढ़कर 22.73 प्रतिशत हो गई. 1961 में संथाल परगना में चार प्रतिशत ईसाई थे, जो 2011 में बढ़कर 20 प्रतिशत हो गए. बाउरी ने दावा किया कि प्राकृतिक तौर पर जनसंख्या में कमी नहीं आई है बल्कि यह घुसपैठ के कारण हुई है. झामुमो के प्रमुख प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र के हलफनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर झारखंड में घुसपैठ हुई है तो केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्रालय को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से यह आंकड़े पेश किए गए हैं. भट्टाचार्य ने कहा, ‘हम पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा चुनाव से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है.

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026
Recent Post

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026

Jamshedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group