Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Khunti News: CM हेमंत सोरेन बोले, झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए उसके पीछे पड़े हैं भाजपा नेता
    Headlines

    Khunti News: CM हेमंत सोरेन बोले, झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए उसके पीछे पड़े हैं भाजपा नेता

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Khunti. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 12 से अधिक मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए उसके पीछे पड़े हैं. सोरेन ने कहा कि यदि केंद्र झारखंड को 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया या उसका ब्याज दे दे तो, ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (जेएमएमएसवाई) के तहत वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी. सोरेन ने खूंटी जिले में एक सरकारी समारोह ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता झारखंड में ‘गिद्धों’ की तरह मंडरा रहे हैं. सोरेन का परोक्ष तौर पर इशारा भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की ओर था. उन्होंने कहा, ‘आगामी चुनावों के मद्देनजर देशभर से भाजपा की टोली झारखंड में प्रवेश कर रही है. देश के करीब 12 मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री यहां के एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए उसके पीछे पड़े हैं. देखते हैं कि कौन ज्यादा ताकतवर है, पूंजीपति या राज्य के गरीब.’ उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता झारखंड में घूम रहे हैं और लोगों को हिंदू-मुस्लिम, आदिवासी-गैर आदिवासी, पिछड़ा-अगला के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

    सोरेन ने कहा कि उन्होंने सोमवार को भारत सरकार को पत्र लिखकर राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया देने को कहा है. सोरेन ने कहा, ‘‘मैंने कहा है कि अगर वह हमें पूरा बकाया नहीं दे सकती, तो कम से कम उसका ब्याज तो दे दे. यदि हमें ब्याज भी मिल जाता है, तो हम जेएमएमएसवाई के तहत सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर देंगे.’ झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि जेएमएमएसवाई वोट के लिए शुरू की गई थी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सोरेन ने कहा, ‘उन्होंने गरीबों को कुछ नहीं दिया. अब जब हम उन्हें उनका हक दे रहे हैं, तो इन लोगों (भाजपा नेताओं) को दर्द हो रहा है.’
    सोरेन ने कहा कि गांवों में कई परिवारों को गरीबी के कारण बीमारी या बच्चों की पढ़ाई के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘मैंने गांवों को इस तरह सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है कि किसी भी परिवार को कर्ज लेने की जरूरत न पड़े. आने वाले पांच सालों में हम हर घर में एक लाख रुपये पहुंचाएंगे.’ उत्पाद सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों की हाल ही में हुई मौतों का जिक्र करते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘यह ज्ञात है कि कोविड काल में दी गई टीके की खुराक दोषपूर्ण थी, जो झारखंड में आबकारी सिपाही पद के 12 से अधिक अभ्यर्थियों की मौत के पीछे कारण हो सकती है. मैंने विस्तृत जांच के लिए मेडिकल जांच का गठन किया है.’’

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सोरेन ने आरोप लगाया कि जिस टीके पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, उसे भारत में जारी रखा गया. उन्होंने कहा, ‘मुझे भी वही टीका दिया गया है. मुझे नहीं पता कि मैं भाषण देते समय कब गिर जाऊंगा.’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिमडेगा और खूंटी जिलों के लिए 587 करोड़ रुपये की 213 परियोजनाओं का अनावरण किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP leaders are after the tribal Chief Minister of Jharkhand to remove him Khunti News: CM Hemant Soren said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group