Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ranchi Court: चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पूरी रकम 2.75 करोड़ रुपये का किया भुगतान, केस वापस
    Headlines

    Ranchi Court: चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पूरी रकम 2.75 करोड़ रुपये का किया भुगतान, केस वापस

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को चेक बाउंस की पूरी रकम 2 करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है. अंतिम किस्त के रूप में 19 लाख रुपये बकाया था, जिसे दो बार में (14 लाख और 5 लाख) भुगतान कर किया गया. पूरी रकम मिल जाने के बाद शिकायतकर्ता अजय सिंह ने अपने अधिवक्ता विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के माध्यम से शुक्रवार को केस वापसी का आवेदन न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में दिया. इसके बाद कोर्ट ने मामले को निष्पादित कर दिया.

    इस केस की वजह से अभिनेत्री अमीषा पटेल को रांची की निचली अदालत में आकर पिछले वर्ष सरेंडर कर जमानत लेनी पड़ी थी. अमीषा पटेल ने चेक बाउंस की कुछ किस्त निर्धारित तारीख से पहले ही भुगतान कर दी थी. 2.75 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़े मामले में अमीषा पटेल एवं अजय कुमार सिंह के बीच बीते नौ मार्च को राष्ट्रीय लोग अदालत में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद की मौजूदगी में ऑनलाइन समझौता हुआ था. ऑनलाइन समझौता में अमीषा पटेल ने कहा था कि मैं आगे मुकदमा लड़ना नहीं चाहती हूं. चेक बाउंस की राशि का जल्द ही भुगतान कर दिया जायेगा. चेक बाउंस को लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    case withdrawn Ranchi Court: Actress Amisha Patel paid the full amount of Rs 2.75 crore in the cheque bounce case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group