Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव पर मंडरा रहा नक्सलियों का खतरा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 5 बजे की बजाए चार बजे तक कराये जा सकते हैं मतदान
Headlines

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव पर मंडरा रहा नक्सलियों का खतरा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 5 बजे की बजाए चार बजे तक कराये जा सकते हैं मतदान

News DeskBy News DeskOctober 1, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान अति नक्सल प्रभावित इलाकों में शाम पांच बजे की बजाय चार बजे तक ही मतदान हो सकते हैं. सुरक्षा की दृष्टि से इस दिशा में पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए आइजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद जिले के एसएसपी के अलावा सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है. उन्हें इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है. इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने जिले के डीसी से समन्वय बनाकर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के बारे में सूची बनायेंगे. इसके अलावा वैसे मतदान केंद्रों की भी सूची तैयार करेंगे, जहां किसी अन्य कारण से पांच बजे के स्थान पर शाम के चार बजे तक मतदान कराना उचित प्रतीत होता है. संबंधित जिले के एसपी को सूची तैयार करने के लिए एक फॉरमेट भी दिया गया है. जिसमें जिला का नाम, विधानसभा क्षेत्र, प्रखंड व थाना का नाम, मतदान केंद्र की संख्या और नाम, मतदान भवन का नाम और किस वजह से शाम के चार बजे मतदान कराना आवश्यक है, इसके बारे पूरा ब्योरा देने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से मामले की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा एडीजी अभियान और सभी रेंज डीआइजी और जोनल आइजी को दी गयी है.

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group