Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»PM Modi Hazaribag visit: प्रधानमंत्री ने हेमंत सरकार पर पेपर लीक कराने का लगाया आरोप, बोले, झारखंड में जमीन दलालों का राज, सेना की जमीन भी नहीं छोड़ी, खदानों और खनिजों की हुई लूट
Headlines

PM Modi Hazaribag visit: प्रधानमंत्री ने हेमंत सरकार पर पेपर लीक कराने का लगाया आरोप, बोले, झारखंड में जमीन दलालों का राज, सेना की जमीन भी नहीं छोड़ी, खदानों और खनिजों की हुई लूट

News DeskBy News DeskOctober 2, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribag. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को फिर से झारखंड दौरे पर पहुंचे. हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से उन्होंने देश को 80 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. इससे पहले दोपहर 1:10 बजे विशेष विमान से वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे हेलीकॉप्टर से हजारीबाग पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में देश के आदिवासियों को 80 हजार करोड़ की सौगाते दी. इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारे आदिवासियों का तब विकास होगा जब उन्हें अच्छी शिक्षा का अवसर मिलेगा. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद मटवारी गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में झारखंड में पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं. लाखों रुपए में लेकर पेपर बेचा जा रहा है और झारखंड के युवाओं का हक मारा जा रहा है. पेपर लीक के माध्यम से करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं. ये पैसे उपर बैठे उनके मालिकों तक पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी ने परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जेएमएम भी कांग्रेस और आरजेडी के रंग में रंग गई है. कांग्रेस ने जेएमएम पर कब्जा कर लिया है. जेएमएम की भाषा बदली, चरित्र बदला और अब ये लोग झारखंड की आत्मा को बदलने का काम कर रहे हैं. पीएम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जेएमएम और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं.

झारखंड को लूट का ठिकाना बनाया गया

पीएम नरेंद्र मोदी ने आरजेडी पर आरोप लगाया कि इन्होंने झारखंड की जमीन को लूट का ठिकाना बनाया था. जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी. लेकिन इन्हें दिल्ली से कौन शह देता था. आरजेडी वालों को दिल्ली से कांग्रेस पार्टी शह देती थी. पीएम मोदी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने ये लोग झूठ की दुकान सजा रहे हैं. लेकिन ये दुकान बार-बार नहीं सजेगी. हेमंत सरकार ने युवाओं और महिलाओं को धोखा दिया औैर उन्हें गुमराह किया. युवाओं की जान सिपाही दौड़ के दौरान चली गई. महिलाओं को दो हजार रुपये पेंशन देने की बात कही गई.पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों ने यहां के लोगों की रोटी, बेटी और माटी छिनने का काम किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

संताल परगना में घटती आबादी का मुद्दा उठाया

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेशियों ने यहां घुसपैठ की है. वो आदिवासियों, हिंदूओं की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. उन्होंने हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग कोर्ट में हलफनामा दायर कर इसे नकारते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग से कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए हैं. इनके नेताओं के घरों से नोटों के बंडल निकल रहे हैं.

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group