Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Supreme Court: सरकार की आलोचना के लिए पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए, पत्रकारों के अधिकारों पर शीर्ष अदालत सख्त, दिये निर्देश
    Headlines

    Supreme Court: सरकार की आलोचना के लिए पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए, पत्रकारों के अधिकारों पर शीर्ष अदालत सख्त, दिये निर्देश

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय महत्वपूर्ण है, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार की आलोचना करने के कारण किसी भी पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामले नहीं होने चाहिए, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि मीडिया स्वतंत्र रूप से अपनी बात रख सके. पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की. उपाध्याय पर उत्तर प्रदेश प्रशासन में नियुक्तियों में जातिगत पक्षपात पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखने के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था.

    जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाता है और संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत पत्रकारों के अधिकार संरक्षित हैं. केवल इसलिए कि किसी पत्रकार के लेखन को सरकार की आलोचना के रूप में देखा जाता है, लेखक के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं चलाया जाना चाहिए. संबंधित रिपोर्ट के संबंध में याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाना चाहिए.

    Tata Steel Q1 Report: टाटा स्टील का जून तिमाही में लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा, कमाये 2,385 करोड़ , आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये, नीलाचल में इस्पात उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी

    कोर्ट ने आगे स्पष्ट किया कि उपाध्याय को शुक्रवार को प्रदान की गयी सुरक्षा भविष्य में उसी मुद्दे पर उनके विरुद्ध दर्ज की जाने वाली सभी प्राथमिकी व आपराधिक मामलों पर भी लागू होगी. पीठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में ‘सामान्य प्रशासन में जाति विशेष की भागीदारी’ संबंधी एक कथित रिपोर्ट को लेकर अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया है. लेख के बाद उन्हें धमकियों और अपशब्दों का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही एक शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353, 197(1)(सी), 302, 356 और आइटी एक्ट की धारा-66 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी.

    JPSC परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की CBI जांच की मांग को लेकर AJSU का विरोध प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave instructions Supreme Court: No case should be filed against journalists for criticizing the government the top court is strict on the rights of journalists
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel Q1 Report: टाटा स्टील का जून तिमाही में लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा, कमाये 2,385 करोड़ , आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये, नीलाचल में इस्पात उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी

    July 31, 2026

    JPSC परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की CBI जांच की मांग को लेकर AJSU का विरोध प्रदर्शन

    July 31, 2026

    Stock Market: शेयर बाजार में आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन मजबूती के साथ शुरुआत, दोनों सूचकांक हरे निशान में खुले

    July 31, 2026
    Recent Post

    Tata Steel Q1 Report: टाटा स्टील का जून तिमाही में लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा, कमाये 2,385 करोड़ , आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये, नीलाचल में इस्पात उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी

    July 31, 2026

    JPSC परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की CBI जांच की मांग को लेकर AJSU का विरोध प्रदर्शन

    July 31, 2026

    Stock Market: शेयर बाजार में आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन मजबूती के साथ शुरुआत, दोनों सूचकांक हरे निशान में खुले

    July 31, 2026

    ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

    July 31, 2026

    CM Soren ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले: केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ की कमी का छात्रों पर पड़ रहा असर

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group