Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ratan Tata Death: पीएम मोदी ने की टाटा के परिवार से बात, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे रतन टाटा की अंतिम यात्रा में शामिल
    Breaking News

    Ratan Tata Death: पीएम मोदी ने की टाटा के परिवार से बात, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे रतन टाटा की अंतिम यात्रा में शामिल

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024Updated:October 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं. शाह ने एक संदेश में कहा कि वह ‘‘महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी’’ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया.
    अमित शाह ने कहा, ‘जब भी मैं उनसे मिलता था तो भारत और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने हमेशा मुझे हैरान किया.
    गृह मंत्री ने कहा कि देश और नागरिकों के कल्याण के प्रति रतन टाटा की प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए. उन्होंने कहा, ‘‘काल रतन टाटा जी को उनके प्रिय देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे. टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति. उद्योगपति का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की है.
    टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित ‘राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र’ (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ratan Tata Death: PM Modi spoke to Tata's family Union Home Minister Amit Shah will attend Ratan Tata's last journey
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    August 4, 2026

    East Central Railway :श्रावणी मेला के अवसर पर पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एवं आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

    August 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    August 4, 2026

    East Central Railway :श्रावणी मेला के अवसर पर पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एवं आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

    August 4, 2026

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, स्टेशनों पर हेल्प बूथ और मार्गदर्शन व्यवस्था

    August 4, 2026

    RRB exam special train:कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group