Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bomb Threat ‘Air India’ : 239 यात्रियों को लेकर जा रहे एअर इंडिया के मुंबई-न्यूयॉर्क विमान में बम की धमकी, मार्ग परिवर्तित कर दिल्ली भेजा गया, विमान की चल रही तलाशी
    Breaking News

    Bomb Threat ‘Air India’ : 239 यात्रियों को लेकर जा रहे एअर इंडिया के मुंबई-न्यूयॉर्क विमान में बम की धमकी, मार्ग परिवर्तित कर दिल्ली भेजा गया, विमान की चल रही तलाशी

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. मुंबई से 239 यात्रियों को लेकर न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में सोमवार को बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे दिल्ली हवाई अड्डा भेज दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
    अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और विमान की तलाशी ली जा रही है.
    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘विमान फिलहाल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मौजूद है और यात्रियों तथा चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा ‘प्रोटोकॉल’ का पालन किया जा रहा है.
    अधिकारी ने बताया कि विमान में बम होने की धमकी ट्वीट के माध्यम से मिली है और इसकी पुष्टि की जा रही है.
    एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, ‘14 अक्टूबर को मुंबई से जॉन एफ कैनेडी (जेएफके) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली उड़ान संख्या एआई-119 को विशेष सुरक्षा चेतावनी मिली और सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे दिल्ली भेज दिया गया.
    बयान में कहा गया है, ‘सभी यात्री विमान से उतर चुके हैं और दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल पर मौजूद हैं. हमारे सहकर्मी इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. बयान में कहा गया है कि एअर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bomb threat in Air India's Mumbai-New York flight carrying 239 passengers diverted to Delhi search of the plane ongoing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group