Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ratan Tata Tribute: ‘टेल्को एक शाम अन्नदाता के नाम’ कार्यक्रम में रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर लोगों ने की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
    Headlines

    Ratan Tata Tribute: ‘टेल्को एक शाम अन्नदाता के नाम’ कार्यक्रम में रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर लोगों ने की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टेल्को कॉलोनीवासियों ने सोमवार की शाम लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के समीप पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने एक शाम अन्नदाता के नाम कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पद्म विभूषण रतन टाटा को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर रतन टाटा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर हम सब स्तब्ध हैं. वो न केवल एक कुशल उद्योगपति थे, बल्कि मानवता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने वाले जनहितैषी व्यक्ति भी थे. रतन टाटा देश नहीं विदेशों में भी भारत को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया. कई बड़े फैसले लेने में कभी भी देरी नहीं की. देश और कर्मचारियों के हित के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. आज उनकी लोकप्रियता का ही उदाहरण है कि पूरे देश में एक भी उनके आलोचक नहीं है. प्रार्थना सभा को आयोजित करने के लिए उन्होंने पप्पू मिश्रा, संजीव रंजन, धीरज सिंह, पी राजवार सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया.

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि “रतन टाटा को सही मायने में आम लोगों का उद्योगपति कहा जा सकता है. उनके दूरदर्शी नेतृत्व, करुणा और सहृदयता ने भारतीय समाज में एक गहरी छाप छोड़ी है. आम आदमी उन्हें एक सच्चे राष्ट्र सेवक के रूप में देखता है. कार्यक्रम का संचालन करते हुए टाटा मोटर्स यूनियन के कमेटी मेंबर सह कांग्रेस नेता संजीव रंजन ने कहा कि रतन टाटा के देहांत के बाद पूरे देश के औद्योगिक घरानों में एक खालीपन आ गया है. अब देश में उद्योगपति तो बहुत है पर रतन टाटा जैसा दिलों में राज करने वाला व्यक्तित्व को शायद हम लोगों ने खो दिया है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन पप्पू मिश्रा ने किया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    people lit candles and prayed for the peace of the departed soul Ratan Tata Tribute: Tribute was paid to Ratan Tata in the program 'Telco Ek Shaam Annadaata Ke Naam'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group