Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Election: जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी समेत कोल्हान की सभी 14 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, रिजल्ट 23 को आयेगा, पढ़ें राज्य में कहां कब डाले जाएंगे वोट
Breaking News

Jharkhand Election: जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी समेत कोल्हान की सभी 14 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, रिजल्ट 23 को आयेगा, पढ़ें राज्य में कहां कब डाले जाएंगे वोट

News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को एलान कर दिया. इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन बताया कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. मतगणना 23 नवंबर को होगी. झारखंड में पिछली बार यानी 2019 में पांच चरणों में मतदान हुए थे. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक फेज वन में राज्य के 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा. फेज दो में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.
पहला फेज (13 नवंबर): कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा में चुनाव कराया जायेगा.

अंतिम फेज (20 नवंबर): राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जायेंगे.

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group