Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand News: अवैध’ कोयला खनन की सीबीआई जांच के हाइकोर्ट के आदेश पर शीर्ष अदालत की रोक
    Headlines

    Jharkhand News: अवैध’ कोयला खनन की सीबीआई जांच के हाइकोर्ट के आदेश पर शीर्ष अदालत की रोक

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी, जिसमें राज्य के वरिष्ठ पुलिस और सरकारी अधिकारियों से जुड़े कथित अवैध कोयला खनन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच का निर्देश दिया गया था. न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने अरूप चटर्जी नामक व्यक्ति से जवाब मांगा, जिन्होंने राज्य, खासकर धनबाद जिले, में कोयला खनन के आरोपों की सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

    पीठ ने आदेश दिया, ‘नोटिस जारी करें, जिसका चार सप्ताह में जवाब दिया जाए. अगले आदेश तक उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश पर रोक रहेगी.’शीर्ष अदालत का यह आदेश झारखंड सरकार द्वारा उच्च न्यायालय के तीन अक्टूबर के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर आया है. राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उच्च न्यायालय के आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि यह (आदेश) एक ऐसे व्यक्ति की याचिका पर पारित किया गया है, जो खुद कई मामलों में आरोपी है. उन्होंने सीबीआई द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई की गति पर सवाल उठाया और विभिन्न थानों में दर्ज अवैध खनन और कोयले की ढुलाई मामलों की जानकारी मांगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सिब्बल ने बताया कि झारखंड ने अपने अधिकार क्षेत्र में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है. दलीलें सुनने के बाद पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी. उच्च न्यायालय ने तीन अक्टूबर को जारी एक सख्त आदेश में, पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने में निष्क्रियता पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी. इसने कहा था कि धनबाद जिले में अवैध खनन के संबंध में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    पीठ ने निर्देश दिया, ‘‘उपर्युक्त (तथ्यों) के मद्देनजर, सीबीआई को वर्तमान रिट याचिका की शिकायत के संबंध में प्रारंभिक जांच का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाता है.’’ झारखंड स्थित पत्रकार होने का दावा करने वाले चटर्जी ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि कई पुलिस और सरकारी अधिकारी धनबाद और उसके आसपास बंद या गैर-संचालित खदानों से अवैध कोयला खनन में शामिल हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand News: Supreme Court stays High Court order for CBI probe into 'illegal' coal mining
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group