Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Cyclone Alert: आज चक्रवाती तूफान में बदलेगा डाना, 24 को ओडिशा-बंगाल के तट से टकरायेगा, आज से कोल्हान में दिखेगा असर, ऑरेंज अलर्ट जारी
    Headlines

    Cyclone Alert: आज चक्रवाती तूफान में बदलेगा डाना, 24 को ओडिशा-बंगाल के तट से टकरायेगा, आज से कोल्हान में दिखेगा असर, ऑरेंज अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024Updated:October 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पुरी से लेकर पश्चिम बंगाल तट तक पूरे पूर्वी तट के चक्रवाती तूफान ‘डाना’ से प्रभावित होने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है. इस दौरान, 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. झारखंड में चक्रवात ‘डाना’ का असर बुधवार से दिख सकता है.

    राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. सबसे अधिक असर गुरुवार और शुक्रवार को हो सकता है. इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 24 अक्तूबर को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है. इसी दिन राज्य के दक्षिण-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. यहां भी हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है. चक्रवात का असर राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा उत्तरी-मध्य हिस्सों में पड़ने का भी अनुमान है. 25 अक्तूबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसी दिन राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन वज्रपात और तेज हवाओं का झोंका चलने का अनुमान है.

    कहां-कहां हो सकता है असर

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    23 अक्तूबर : रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज(आंशिक असर, येलो अलर्ट)

    24 अक्तूबर : गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़(सभी जिलों में येलो अलर्ट), पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा(ऑरेंज अलर्ट)

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    25 अक्तूबर : लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ (येलो अलर्ट), प सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम(ऑरेंज अलर्ट)

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cyclone Alert: Dana will turn into a cyclonic storm today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group