Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Rail Board Announcement: रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण रोस्टर को नियमानुसार बनाए रखने का सुझाव दिया
Headlines

Rail Board Announcement: रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण रोस्टर को नियमानुसार बनाए रखने का सुझाव दिया

News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेलवे बोर्ड ने सभी 17 रेलवे जोन और उसके सार्वजनिक उपक्रमों को भर्ती एवं पदोन्नति के संबंध में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के आरक्षण रोस्टर को नियमानुसार बनाए रखने की सलाह दी है ताकि इसका प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. सभी जोन के महाप्रबंधकों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा स्वायत्त निकायों के प्रमुखों को 18 अक्टूबर को भेजे गए पत्र में बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि नौ सितंबर को पिछड़ा वर्ग संबंधी संसदीय समिति की बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यों द्वारा रेलवे, विशेषकर इसके सार्वजनिक उपक्रमों में आरक्षण नियमों के उचित क्रियान्वयन और आरक्षण रोस्टर को बनाए रखने का मुद्दा उठाया गया था.
उन्होंने लिखा, ‘‘ये मुद्दे पहले भी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित बैठकों या सुनवाई के दौरान उठाए गए हैं.

कुमार ने कहा कि तीन मई को बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को मौजूदा आरक्षण नीतियों के उचित कार्यान्वयन और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार भर्ती और पदोन्नति दोनों में आरक्षण रोस्टर को बरकरार रखने पर जोर दिया था. कुमार ने पिछड़ा वर्ग संबंधी संसदीय समिति और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की चिंताओं के समाधान के लिए सभी जोन और निकायों द्वारा अपनाए जाने वाले प्रभावी कदमों के कार्यान्वयन की सलाह दी.

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

उन्होंने कहा, ‘‘पद-आधारित आरक्षण रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों आदि के लिए आरक्षित पदों को केवल निर्धारित श्रेणी द्वारा ही भरा जाना चाहिए, न कि अनारक्षित श्रेणी द्वारा. कुमार ने सुझाव दिया कि आरक्षण रोस्टर का नियमित अंतराल पर महीने में कम से कम दो बार निरीक्षण किया जाना चाहिए.

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026
Recent Post

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026

Adityapur: आदित्यपुर के सतबोहनी में हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

November 13, 2026

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group