Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»‘संकट में गजराज’: 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, रायगढ़ जिले में में हुआ हादसा
    Headlines

    ‘संकट में गजराज’: 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, रायगढ़ जिले में में हुआ हादसा

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Raigarh. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के तमनार क्षेत्र में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई. रायगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हुई है.
    मंडावी ने बताया कि यह घटना तमनार वन परिक्षेत्र में चुहकीमार के जंगल में हुआ है. उनके अनुसार मृत हाथियों में एक मादा हाथी, एक युवा हाथी और एक शावक शामिल है.
    उन्होंने बताया कि जंगल में हाथियों के शव होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल पर भेजा गया था और आज सुबह दल ने हाथियों के शव बरामद किये. उनके अनुसार जंगल में ही शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.
    अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी. राज्य के उत्तर क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभागों के जंगल में जंगली हाथी विचरण करते हैं. राज्य में इससे पहले भी करंट लगने से हाथियों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं.

    Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 470.06 अंक उछला, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दिखा असर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Gajaraj in trouble': Three elephants died after coming in contact with 11 thousand volt current accident happened in Raigarh district
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 470.06 अंक उछला, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दिखा असर

    August 3, 2026

    ECR Railway Burning Train: मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

    August 3, 2026

    NEET PG 2026: नीट-पीजी के उम्मीदवारों को घर के पास मिलेंगे परीक्षा केंद्र, प्रश्नों के लिए मिलेगा अधिक समय

    August 3, 2026
    Recent Post

    Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 470.06 अंक उछला, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दिखा असर

    August 3, 2026

    ECR Railway Burning Train: मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

    August 3, 2026

    NEET PG 2026: नीट-पीजी के उम्मीदवारों को घर के पास मिलेंगे परीक्षा केंद्र, प्रश्नों के लिए मिलेगा अधिक समय

    August 3, 2026

    Share Market: आज से शेयर बाजार में बदलेगा कारोबार का समय, 3:20 बजे से 3:30 बजे तक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन चलेगा

    August 3, 2026

    Jharkhand: PM मोदी, शाह और CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद रांची में प्राथमिकी दर्ज

    August 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group