Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Pm Modi Gift to Putin प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन को झारखंड की सोहराई पेंटिंग भेंट की, पढ़ें किसे क्या दिया उपहार
Headlines

Pm Modi Gift to Putin प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन को झारखंड की सोहराई पेंटिंग भेंट की, पढ़ें किसे क्या दिया उपहार

News DeskBy News DeskOctober 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में संपन्न हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को झारखंड की एक कलाकृति भेंट की, जबकि ईरान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को महाराष्ट्र के हस्तशिल्प उत्पाद उपहार में भेंट किए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को ‘मदर ऑफ पर्ल’ (एमओपी) सी-शेल फूलदान भेंट किया. अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के कारीगरों से प्राप्त यह फूलदान राज्य की कुशल शिल्पकला और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रमाण है.

मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को एक पारंपरिक वारली पेंटिंग भेंट की, जो महाराष्ट्र की वारली जनजाति की एक प्रतिष्ठित कला है. अधिकारियों ने पेंटिंग के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, जो लगभग 5,000 वर्ष पुरानी है और अब अपनी विशिष्ट शैली और सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. बुनियादी ज्यामितीय आकृतियों से निर्मित वारली चित्रकला प्रकृति, त्योहारों और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से आदिवासी जीवन को दर्शाती है. वर्ष 2014 में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त वारली कला समकालीन माध्यमों में विकसित हो चुकी है, जो एक स्थायी तथा अनुकूलनीय विरासत का प्रतीक है.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

पुतिन को झारखंड के हजारीबाग जिले की एक सोहराई पेंटिंग भेंट की गई. सोहराई पेंटिंग को ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) उत्पाद के रूप में मान्यता प्राप्त है. वे प्राकृतिक रंगों और सरल उपकरणों के उपयोग के लिए जाने जाते हैं. कलाकार अक्सर जटिल डिजाइन बनाने के लिए टहनियों, चावल के भूसे या यहां तक कि उंगलियों से बने ब्रश का उपयोग करते हैं. वे अपनी सरल लेकिन अभिव्यंजक कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं. अधिकारियों ने बताया कि पशु, पक्षी और प्रकृति का चित्रण कृषि जीवन शैली और आदिवासी संस्कृति में वन्यजीवों के प्रति श्रद्धा का प्रतिबिंब है.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group