Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»InterState Gold theft Gang: अंतरराज्यीय स्वर्ण आभूषण चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, राउरकेला पुलिस ने झारखंड, बिहार, बंगाल के नौ लोगों को किया गिरफ्तार
    Headlines

    InterState Gold theft Gang: अंतरराज्यीय स्वर्ण आभूषण चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, राउरकेला पुलिस ने झारखंड, बिहार, बंगाल के नौ लोगों को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rourkela. कीमती सामान की सफाई के नाम पर भोले-भाले लोगों से सोना ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड कर राउरकेला पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राउरकेला शहर के सेक्टर-7 थाने में 19 सितंबर को दर्ज चोरी की शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और आरोपियों के पास से 103 ग्राम चोरी का सोना, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के हैं तथा उनकी उम्र 30 से 42 वर्ष के बीच है. पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश कुमार राय ने बताया कि गिरोह के सदस्य खुद को एक प्रसिद्ध निजी कंपनी के प्रतिनिधि बताते थे और मुफ्त में सोने के आभूषणों की सफाई करने का वादा करते थे.

    आभूषणों को साफ करने का नाटक करते थे गायब

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने बताया कि आभूषणों को साफ करने का नाटक करते हुए आरोपी घर के मालिकों का ध्यान भटका देते थे और सोने के आभूषण लेकर गायब हो जाते थे. राय ने बताया कि संगठित अपराध समूह के सदस्य दो-दो व्यक्तियों के छोटे-छोटे समूहों में काम कर रहे थे और प्लांट साइट पुलिस थाने के अंतर्गत गोपबंधुपाली इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि राउरकेला जिला पुलिस क्षेत्र में 2021 से अब तक इसी तरह लोगों को ठगने के 27 मामले सामने आए हैं और इनमें से 21 मामलों में यह गिरोह शामिल पाया गया है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal Bihar InterState Gold theft Gang: Interstate gold jewellery theft gang busted Rourkela police arrested nine people from Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group