Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»GST Return Rule Change: अगले वर्ष से तीन साल बाद जीएसटी रिटर्न फाइल करने पर होगी पाबंदी
    Headlines

    GST Return Rule Change: अगले वर्ष से तीन साल बाद जीएसटी रिटर्न फाइल करने पर होगी पाबंदी

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. जीएसटी रिटर्न को लेकर अगले साल की शुरुआत से नियम में बदलाव हो रहे हैं. इसके तहत 2025 की शुरुआत से जीएसटी करदाता मूल रूप से रिटर्न फाइल करने की नियत तारीख से तीन साल बाद मासिक और वार्षिक जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे. माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने मंगलवार को एक परामर्श में यह कहा. इसमें कहा गया है कि जीएसटी बिक्री रिटर्न के अलावा देनदारी के भुगतान, वार्षिक रिटर्न और स्रोत पर कर संग्रह से संबंधित रिटर्न पर नया नियम लागू होगा. यानी रिटर्न जमा करने की नियत तिथि से तीन साल की अवधि की समाप्ति के बाद रिटर्न भरने पर पाबंदी होगी.

    जीएसटीएन ने कहा, ‘‘उक्त बदलाव अगले साल (2025) की शुरुआत से जीएसटी पोर्टल में लागू होने जा रहा है. इसीलिए, करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिकॉर्ड मिलान कर लें और अभी तक जीएसटी रिटर्न नहीं भरा है तो जितनी जल्दी हो उसे भर दें.’ एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ भागीदार रजत मोहन ने कहा कि जीएसटीएन ने अनुपालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है. इस बदलाव के तहत तीन साल की समयसीमा के बाद जीएसटी रिटर्न दाखिल करने पर रोक है. उन्होंने कहा, ‘यह कदम समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने, आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने और जीएसटी प्रणाली के भीतर बिना भरे रिटर्न के ‘बैकलॉग’ को संभावित रूप से कम करने के मकसद से जुड़ा है.

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    देरी से रिटर्न फाइल किये जाने से जुड़े मामले में अवधि को सीमित करने से करदाताओं को अपने रिकॉर्ड का मिलान करने और सुधारने के लिए प्रेरित किया गया है.’ मोहन ने कहा, ‘हालांकि, यह उन करदाताओं के लिए चुनौतियां भी पैदा कर सकता है, जिन्होंने रिटर्न भरा ही नहीं है. खासकर उन करदाताओं के लिए जो पुराने रिकॉर्ड को समेकित करने में प्रशासनिक या लॉजिस्टिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि कंपनियों को सक्रिय रूप से अपने रिटर्न फाइलिंग का ऑडिट करने और बची हुई अवधि के भीतर अगर कोई बचा हुआ रिटर्न है, तो उसका समाधान करने की सलाह दी जाती है.

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    GST Return Rule Change: There will be a ban on filing GST returns after three years from next year
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026

    Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की

    August 3, 2026

    Jharkhand students Protest: जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन

    August 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group