Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान
Headlines

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

News DeskBy News DeskNovember 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए जनहित को सर्वोपरि बताते हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच स्वस्थ संवाद का आह्वान किया। यहां झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने विधायकों से लोगों की शिकायतों को सुनने और उनके समाधान के लिए काम करने की अपील की। गंगवार ने कहा, ‘विधानसभा लोकतंत्र के एक पवित्र मंदिर की तरह है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच स्वस्थ संवाद एवं सार्थक चर्चा लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। राजनीतिक जीवन में विचारों की भिन्नता के बावजूद, हम सभी के लिए जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। एक जन प्रतिनिधि की वास्तविक प्रतिष्ठा उसके पद से नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में उसके योगदान से तय होती है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को आवाज देने और उन्हें जन-कल्याणकारी नीतियों एवं कानूनों में बदलने में विधानसभा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विधायकों से अपील की कि वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें। झारखंड की प्राकृतिक संपदा, जनजातीय विरासत, सांस्कृतिक विविधता और मेहनती लोगों का जिक्र करते हुए, राज्यपाल ने कहा कि राज्य के विकास को गति देने के प्रयासों के साथ-साथ उसकी पहचान को भी सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2050 तक झारखंड को एक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है तथा इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक और सुविचारित प्रयासों की आवश्यकता होगी। गंगवार ने कहा कि राज्य में खनन, वानिकी, कृषि, पर्यटन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं हैं तथा राज्य की युवा आबादी और मानव संसाधन भी विकास के बड़े आधार हैं। उन्होंने विधायकों से विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की दिशा में काम करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने मझगांव निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चार बार के विधायक, निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ प्रदान किया।

Tata Steel अपने ट्यूब और पाइप कारोबार, टाटा स्टील कलर्स 28,000 करोड़ रुपये में एपीएल अपोलो को बेचेगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

पूर्ति ने इस पुरस्कार को अपने सार्वजनिक जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण बताया और चयनकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए और अधिक मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Tata Steel अपने ट्यूब और पाइप कारोबार, टाटा स्टील कलर्स 28,000 करोड़ रुपये में एपीएल अपोलो को बेचेगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

November 23, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, अंतिम संस्कार आज, घोड़ाबांधा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

November 23, 2026
Recent Post

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026

Tata Steel अपने ट्यूब और पाइप कारोबार, टाटा स्टील कलर्स 28,000 करोड़ रुपये में एपीएल अपोलो को बेचेगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

November 23, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, अंतिम संस्कार आज, घोड़ाबांधा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

November 23, 2026

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group