Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»NDA Meeting: झारखंड में मतदान से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की NDA के केंद्रीय मंत्रियों संग बैठक, समन्वय और तालमेल पर चर्चा, एकजुटता का दिया संदेश
    Elections

    NDA Meeting: झारखंड में मतदान से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की NDA के केंद्रीय मंत्रियों संग बैठक, समन्वय और तालमेल पर चर्चा, एकजुटता का दिया संदेश

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के कुछ प्रमुख नेता भी शामिल हुए. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. इसी बीच कुछ राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव भी होने हैं.

    इस बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, सी आर पाटिल और धर्मेन्द्र प्रधान के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतापराव जाधव शामिल थे. बैठक के एजेंडे पर हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 और 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए समन्वय और तालमेल बनाना है.

    भाजपा इन चुनावों के दौरान अपने छोटे-बड़े सभी सहयोगियों को साथ लेकर यह संदेश देने का प्रयास कर रही है वह पूरी तरह एकजुट है. सूत्रों ने बताया कि इन चुनावों में केंद्रीय मंत्री राजग के विकास के एजेंडे को प्रमुखता से रेखांकित करेंगे और साथ ही जनता को अपने विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों से अवगत कराएंगे.

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    महाराष्ट्र और झारखंड में राजग का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों से है. महाराष्ट्र में राजग की चुनौती सत्ता बरकरार रखने की है, वहीं झारखंड में वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रयासरत है. हरियाणा में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार जीत से उत्साहित भाजपा अब महाराष्ट्र और झारखंड में विपक्षी गठबंधन को पराजित करने के लिए पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

    महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है. दोनों राज्यों में 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी.

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    discussed coordination and synergy gave a message of unity NDA Meeting: Before voting in Jharkhand Union Home Minister Amit Shah held a meeting with NDA Union Ministers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    May 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 

    May 6, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित

    May 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 

    May 6, 2026

    Janseva Express LHB Coach:गाड़ी सं. 13419/20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन एलएचबी रेक द्वारा

    May 6, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा परिचालन

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group