Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Indian Railways: दो अक्टूबर से शुरू स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे ने कबाड़ से 452 करोड़ रुपये कमाये
Headlines

Indian Railways: दो अक्टूबर से शुरू स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे ने कबाड़ से 452 करोड़ रुपये कमाये

News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

,New Delhi.रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि एक महीने तक चले स्वच्छता अभियान में 2.5 लाख सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया, सांसदों के 1,065 संदर्भों को निपटाया गया और कबाड़ का निपटान कर 452 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया. रेलवे बोर्ड ने एक बयान में कहा कि रेल मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को शुरू की गई स्वच्छता पहल ‘विशेष अभियान 4.0’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
हाल ही में समाप्त हुए इस अभियान को स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने, संगठनात्मक दक्षता में सुधार करने और भारतीय रेलवे में कर्मचारियों और जनता को सार्थक तरीकों से जोड़ने के लिए तैयार किया गया था.

रेलवे बोर्ड ने कहा कि भारतीय रेलवे में कुल 56,168 स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए, जिनमें कार्यस्थल की स्वच्छता और रेलवे स्टेशनों की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया. इस दौरान कबाड़ निपटान कर 12.15 लाख वर्ग फुट जगह मुक्त कराई गई और 452.40 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ.
अभियान के दौरान रेलवे ने संसद सदस्यों के 1,065 संदर्भों का समाधान किया, 138 राज्य सरकार के संदर्भों को संबोधित किया, 69 पीएमओ संदर्भों में से 65 को मंजूरी दी, 2.5 लाख सार्वजनिक शिकायतों और 1,427 सार्वजनिक शिकायत अपीलों का समाधान किया.
बोर्ड ने कहा कि रेल चौपाल के आयोजन से सामुदायिक जुड़ाव में मदद मिली. नयी दिल्ली, जयपुर, चेन्नई, नागपुर, कोटा, जोधपुर, लखनऊ, पुणे, भोपाल, कोलकाता जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष रेल चौपाल का आयोजन किया गया.

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026

Tata Steel अपने ट्यूब और पाइप कारोबार, टाटा स्टील कलर्स 28,000 करोड़ रुपये में एपीएल अपोलो को बेचेगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

November 23, 2026
Recent Post

Jharkhand: गृह प्रवेश की दावत पड़ी भारी, भोज खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार, 8 महिलाएं समेत 19 लोग गंभीर

November 23, 2026

Jharkhand: राज्यपाल ने निराल पूर्ति को ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार’ दिया, सत्ता पक्ष और विपक्ष से किया यह आह्वान

November 23, 2026

Tata Steel अपने ट्यूब और पाइप कारोबार, टाटा स्टील कलर्स 28,000 करोड़ रुपये में एपीएल अपोलो को बेचेगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

November 23, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, अंतिम संस्कार आज, घोड़ाबांधा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

November 23, 2026

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group