Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Mithun Road Show in Potka: पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती ने किया भव्य रोड शो, देखने के लिए उमड़ी भीड़, भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए मांगा समर्थन
Elections

Mithun Road Show in Potka: पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती ने किया भव्य रोड शो, देखने के लिए उमड़ी भीड़, भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए मांगा समर्थन

News DeskBy News DeskNovember 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Potka. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा के समर्थन में रोड शो किया. सोमवार शाम 4:10 बजे मिथुन चक्रवर्ती बिलग्राम से हेलिकॉप्टर से पोटका विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी पहुंचे. यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा और पोटका मंडल के अध्यक्ष, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा के समर्थक शामिल हुए. यह रोड शो पोटका विधानसभा के गोपालपुर, राखामाइंस और जादूगोड़ा होते हुए आगे बढ़ा. इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या ने सड़कों पर खड़े होकर मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत किया. रोड शो के दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल था और लोगों ने भाजपा की नीतियों का समर्थन किया. यह प्रचार शाम ठीक 5 बजे के बीच रास्ते में थम गया और साथ ही चुनाव प्रचार का समय भी समाप्त हो गया. पोटका विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती का यह रोड शो निश्चित ही भाजपा के लिए एक बड़ा प्रचार हथियार साबित हुआ है.

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मंडल कारा जमशेदपुर में डीसी-एसएसपी का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस बल के साथ ली गयी तलाशी

November 24, 2026

Share Bazar में भारी गिरावट, Sensex 1,484 अंक टूटा, निवेशकों का 5.19 लाख करोड़ डूब गया

November 24, 2026

Tata Steel के साथ समझौते के बाद एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

November 24, 2026

Chaibasa: अर्जुन मुंडा की मां के निधन के कारण भाजपा का कोल्हान प्रमंडल सम्मेलन स्थगित

November 24, 2026

Jamshedpur: लोन बकाया पर बैंक की बड़ी कार्रवाई, मानगो के जवाहरनगर में दो दुकानें सील

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group