Jamshedpur. मंडल कारा, जमशेदपुर में सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की। इस दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को उपायुक्त राजीव रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मंडल कारा पहुंचे।

अधिकारियों ने जेल परिसर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। औचक छापेमारी के दौरान कारा के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासीय कक्षों, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सघन तलाशी ली गई।


