Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर में बदले मौसम का कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव, कड़ाके की ठंड, छायेगा कोहरा ! देखें वेदर रिपोर्ट
    Headlines

    जमशेदपुर में बदले मौसम का कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव, कड़ाके की ठंड, छायेगा कोहरा ! देखें वेदर रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड समेत देश के कई राज्यों में ठंड की दस्तक होने लगी है. उत्तर भारत में अब ठिठुरन बढ़ेगी. झारखंड, यूपी, बिहार समेत कई और राज्यों में सर्दी में इजाफा हुआ है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. जबकि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है. जमशेदपुर समेत झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. सुबह और शाम के न्यूनतम तापमान में अब अंतर भी महसूस होने लगा है.

    मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में इस सप्ताह दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं, सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. इस सप्ताह के अंत तक आसमान में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं. हालांकि मौसम केंद्र ने साफ कर दिया है कि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

    मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. जिसके कारण अगले दो दिनों में चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इस कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने 17 नवंबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    15 नवंबर से न्यूनतम तापमान गिरेगा

    मौसम विभाग ने कहा है कि 15 नवंबर के बाद से झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस हफ्ते झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. उन्होंने कहा कि पुरवइया हवा के कारण सुबह के समय कनकनी बढ़ सकती है. हालांकि धूप खिलने के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा. मौसम केंद्र ने कहा है कि फिलहाल झारखंड में बारिश की संभावना नहीं है.
    मौसम केंद्र के मुताबिक झारखंड के मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. बारिश या तेज हवा जैसी मौसमी हलचल नहीं होगी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    change in weather in Jamshedpur fog will prevail low pressure in the Bay of Bengal severe cold
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group