Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election:खरगे ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर रोकने पर भाजपा को घेरा, बोले, विपक्ष के नेता को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही
    Elections

    Jharkhand Election:खरगे ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर रोकने पर भाजपा को घेरा, बोले, विपक्ष के नेता को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज तक पहुंच उपलब्ध नहीं कराई जा रही और सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के लिये शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है. इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिये मोदी और शाह की आलोचना की.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में शुक्रवार को लगभग दो घंटे की देरी हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह देरी राजनीति से प्रेरित थी. अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को लगभग दो घंटे तक देवघर हवाईअड्डे पर फंसे रहे थे और क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया था क्योंकि प्रधानमंत्री खराबी ठीक होने तक वहीं इंतजार कर रहे थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘कल हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में जानबूझकर दो की घंटे की देरी की गयी, क्योंकि प्रधानमंत्री अपने विमान में बैठे थे.आज मेरे हेलीकॉप्टर को 20 मिनट देरी से उतारा गया, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे. उनका रास्ता अलग था और मेरा रास्ता अलग था.

    उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, वह कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं । मेरे पास भी यह दर्जा है, लेकिन हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में, वे (अधिकारी) कहते हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए है, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है.’

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    भाजपा द्वारा उठाए गए घुसपैठ के मुद्दे पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह के पास इसे रोकने की शक्ति है, और इसके बावजूद वह लोगों को डरा रहे हैं.उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह सो रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद वे घुसपैठ क्यों नहीं रोक सकते। जब वे एक हेलीकॉप्टर को रोक सकते हैं, तो वे घुसपैठियों को क्यों नहीं रोक सकते.

    खरगे ने केंद्र पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मदद करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई एवं आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में सरकार बनाकर उसके प्राकृतिक संसाधनों को लूटना चाहती है. भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘वे कहते हैं ‘बंट गए तो कट गए’, मैं कहता हूं ‘डर गए तो मर गए. उन्होंने सरना धार्मिक संहिता को आदिवासी गौरव का प्रतीक बताया और इसकी रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: Kharge cornered BJP for stopping Rahul Gandhi's helicopter opposition leader is not being allowed to go to the reserved lounge of the airport said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group