Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Officer Resignation: टाटा स्टील की नयी स्कीम “सेकेंड इनिंग” के तहत 300 से अधिक अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने किये मंजूर
    Breaking News

    Tata Steel Officer Resignation: टाटा स्टील की नयी स्कीम “सेकेंड इनिंग” के तहत 300 से अधिक अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने किये मंजूर

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां आइएल 6 से लेकर आइएल 2 स्तर के करीब 300 से अधिक अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी की ओर से लाये गये नये स्कीम सेकेंड इनिंग का लाभ उठाते हुए सारे अधिकारियों ने कंपनी से खुद को अलग करने के लिए आवेदन दिया था, जिसको मंजूरी दे दी गयी है. इसमें टाटा स्टील के कई उच्चाधिकारी शामिल है. टाटा स्टील के आइटी विभाग से जुड़े अधिकारी, कारपोरेट कम्यूनिकेशन, स्पोटर्स, इंजीनियरिंग समेत तमाम विभागों के अधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिया गया है. 15 नवंबर तक के लिए आवेदन जमा करने को कहा गया था. सारे अधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि 30 नवंबर तक सारे अधिकारियों को काम करने को कहा गया है.
    एक दिसंबर से प्रभावी होगा इस्तीफा
    एक दिसंबर से सारे लोग कंपनी से अलग हो जायेंगे. इसको लेकर सबको अलग अलग इ-मेल कर दिया गया है. आपको बता दें कि टाटा स्टील ने दूसरी बार सेकेंड इनिंग का यह ऑफर लाया गया था, जिसके तहत कोई भी अधिकारी, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक हो चुकी है और वे लोग चाहते है कि कंपनी से अलग हो जाये, वे लोग अपना इस्तीफा दे सकते है.आइएल 6 से लेकर आइएल 2 स्तर के अधिकारियों के लिए यह ऑफर लाया गया था.
    इस्तीफा के बाद मिलेंगे ये लाभ
    इसके तहत अधिकारियों को इस्तीफा देने के बाद करीब 20 माह का बेसिक, सप्लीमेंट्री एलाउंस के साथ ही 65 साल तक मासिक करीब एक लाख रुपये का पेंशन भी दिया जायेगा. चीफ से आइएल 2 स्तर के अधिकारियों को उनके बेसिक के आधार पर 1.50 लाख रुपये पेंशन सहित सप्लीमेंट्री एलाउंस और 20 माह का बेसिक दिया जायेगा. एक साल तक बंगले या क्वार्टर रखा जा सकता है और पति पत्नी को टीएमएच की मेडिकल सुविधा दी जाती रहेगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    company accepted more than 300 officers resigned Tata Steel Officer Resignation: Under Tata Steel's new scheme "Second Inning"
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group