Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Assam City Name Changed: असम के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि किया गया, रवींद्रनाथ टैगोर से है संबंध
    Headlines

    Assam City Name Changed: असम के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि किया गया, रवींद्रनाथ टैगोर से है संबंध

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Guwahati. असम सरकार ने बृहस्पतिवार को बराक घाटी के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि कर दिया. एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है. जिला मुख्यालय करीमगंज टाउन का नाम भी बदलकर श्रीभूमि टाउन कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव मुकेश चंद्र साहू ने अधिसूचना में कहा है कि असम के राज्यपाल ने करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि जिला और करीमगंज टाउन का नाम बदलकर श्रीभूमि टाउन कर दिया है.

    इसमें कहा गया है कि बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा. असम मंत्रिमंडल ने मंगलवार को करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का निर्णय लिया था. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा, “100 साल से भी पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को श्रीभूमि (मां लक्ष्मी की भूमि) बताया था. आज असम कैबिनेट ने अपने लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि जिले का नाम बदलने का निर्णय जिले के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है.

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    शर्मा ने कहा, हम उन नामों को बदलना जारी रखेंगे जिनका कोई शब्दकोश संदर्भ या कोई अन्य ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है. हम यह काम लंबे समय से कर रहे हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले का नाम बदलने से इसे एक अलग पहचान मिलेगी और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मान्यता मिलेगी.

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assam City Name Changed: Karimganj district of Assam has been renamed as Sribhumi related to Rabindranath Tagore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026
    Recent Post

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group