Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Winter Session of Parliament: कल से संसद का शीतकालीन सत्र, मणिपुर में जारी हिंसा, अदाणी मामले को लेकर हंगामेदार होने के आसार, आज शाम होगी सर्वदलीय बैठक
Headlines

Winter Session of Parliament: कल से संसद का शीतकालीन सत्र, मणिपुर में जारी हिंसा, अदाणी मामले को लेकर हंगामेदार होने के आसार, आज शाम होगी सर्वदलीय बैठक

News DeskBy News DeskNovember 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं जबकि विपक्ष मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और रिश्वतखोरी के आरोप में व्यवसायी गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी अदालत के अभियोग के मुद्दे को उठाना चाहता है. विपक्ष के कई नेताओं ने कहा है कि वे अदाणी पर लगे आरोपों का मुद्दा संसद में उठाएंगे तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराए जाने की मांग की है.

बैठक में संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के ‘केंद्रीय कक्ष’ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है. लंबित विधेयकों में वक्फ (संशोधन) विधेयक भी शामिल है जिसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति द्वारा लोकसभा में अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है. समिति को शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. समिति के विपक्षी सदस्य समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल समिति की बैठकों में बाधा डाल रहे हैं और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हस्तक्षेप करने की मांग की है.

Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार

वर्ष 2024-25 के लिए ‘अनुदानों की अनुपूरक मांगों के प्रथम बैच’ पर प्रस्तुति, चर्चा और मतदान को भी सूचीबद्ध किया गया है. सरकार द्वारा सूचीबद्ध अन्य विधेयक पंजाब न्यायालय (संशोधन) विधेयक है. इसके अलावा, तटीय नौवहन विधेयक और भारतीय बंदरगाह विधेयक को भी पेश और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है. वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक सहित आठ विधेयक लोकसभा में लंबित हैं और दो अन्य विधेयक राज्यसभा में लंबित हैं.

Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब

सत्र से पहले केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर रविवार को राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेगी. यह बैठक सदन का सुचारू संचालन सुनश्चित करने के लिए महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड में इसके प्रतिद्वंद्वी गठबंधन की जीत की पृष्ठभूमि में होगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), शिवसेना, बीजू जनता दल (बीजद) और अन्य दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार

November 25, 2026

Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब

November 25, 2026

CM हेमंत सोरेन‘लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राज्य महोत्सव में हुए शामिल, बोले-झारखंड सरकार आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत

November 25, 2026
Recent Post

Chaibasa: अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में SPO समेत दो लोग गिरफ्तार

November 25, 2026

Jamshedpur: Highcourt के आदेश के बाद भी जमशेदपुर में नहीं रुका अवैध निर्माण, विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, DC-JNAC और टाटा स्टील से मांगा जवाब

November 25, 2026

CM हेमंत सोरेन‘लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राज्य महोत्सव में हुए शामिल, बोले-झारखंड सरकार आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत

November 25, 2026

Jharkhand: 11,000 वोल्ट के बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक की जलकर मौत

November 25, 2026

Tata Zoo फरवरी तक हफ्ते में सातों दिन खोलने का फैसला, 27 नवंबर को बाघिन तारा और बाघ साऱा का पहला जन्मदिन होगा खास

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group