Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IPL Auction: ₹1.10 करोड़ में बिके समस्तीपुर के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी, खरीदने के लिए राजस्थान और दिल्ली में हुई ‘जंग’, दूसरे दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची देखें
    Breaking News

    IPL Auction: ₹1.10 करोड़ में बिके समस्तीपुर के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी, खरीदने के लिए राजस्थान और दिल्ली में हुई ‘जंग’, दूसरे दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची देखें

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024Updated:November 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jeddah. बिहार के समस्तीपुर के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की किसी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए जिन्हें मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ दस लाख रूपये में खरीदा . नीलामी में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रूपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई . राजस्थान ने दिल्ली को पछाड़कर इस खिलाड़ी को खरीदा . सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने . सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे.

    सूर्यवंशी की वास्तविक उम्र को लेकर हालांकि इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में उनके पदार्पण से पहले विवाद हो गया था जब उनका पिछले साल का एक वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जायेंगे . सूर्यवंशी से पूछा गया था कि उनकी वास्तविक उम्र कितनी है , इस पर उन्होंने कहा था ,‘27 सितंबर 2023 को मैं 14 साल पूरे कर लूंगा.’
    उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शनिवार को बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करके छह गेंद में 13 रन बनाये. जूनियर सर्किट पर चर्चा में रहे सूर्यवंशी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. उन्होंने पांच मैचों में 10 की औसत से रन बनाये हैं. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ 2023 . 24 रणजी ट्रॉफी सत्र में पदार्पण किया जब आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी उम्र 12 वर्ष 284 दिन थी जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने . उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में बिहार के लिये वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर पांच मैचों में 400 के करीब रन बनाये थे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    दूसरे दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची
    1. रोवमैन पॉवेल कोलकाता नाइट राइडर्स 1.5 करोड़
    2.फाफ डु प्लेस दिल्ली कैपिटल्स 2 करोड़
    3.वाशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस 3.2 करोड़
    4. सैम कुरेन चेन्नई सुपर किंग्स 2.40 करोड़
    5. मार्को यानसन पंजाब किंग्स 7 करोड़
    6. कृणाल पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5.75 करोड़
    7.वशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस 3.20 करोड़
    8.रेयान रिकलटन मुंबई इंडियन्स 1 करोड़
    9.नितिश राणा राजस्थान रॉयल्स 4.20 करोड़
    10.जोश इंग्लिश पंजाब किंग्स 2.60 करोड़
    11.तुषार देशपांडे राजस्थान रॉयल्स 6.5 करोड़
    12.गेराल्ड कोएत्जी गुजरात टाइटंस 2.40 करोड़
    13.भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10.75 करोड़
    14.मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स 8 करोड़
    15.दीपक चाहर मुंबई इंडियन्स 9.25 करोड़
    16.लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किग्स 2 करोड़
    17.आकाश दीप लखनऊ सुपर जायंट्स 8 करोड़
    18.अल्लाह गजांफर मुंबई इंडियन्स 4.80 करोड़
    19.शुभम दुबे राजस्थान रॉयल्स 80 लाख
    20.शेख राशीद चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख
    21.हिम्मत सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
    22. अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स 3.40 करोड़
    23.अरशद खान गुजरात टाइटंस 1.30 करोड़
    24.दर्शन नलकंडे दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख
    25.स्वप्निल सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 50 लाख
    26.गुरनूर बरार गुजरात टाइटंस 1.30 करोड़
    27.मुकेश चौधरी चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख
    28.जीशान अंसारी सनराइजर्स हैदराबाद 40 लाख
    29.मनिमारन सिद्धार्थ लखनऊ सुपर जायंट्स 75 लाख
    30.दिगवेश सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
    31.मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स 75 लाख
    32.शरफेन रदरफोर्ड गुजरात टाइटंस 2.60 करोड़
    33. शाहबाज अहमद लखनऊ सुपर जायंट्स 2.40 करोड़
    34.टिम डेविड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 करोड़
    35.दीपक हुड्डा चेन्नई सुपर किंग्स 1.70 करोड़
    36.विल जैक्स मुंबई इंडियन्स 5.25 करोड़
    37.अजमतुल्लाह ओमरजई पंजाब किंग्स 2.40 करोड़
    38.आर. साई किशोर गुजरात टाइटंस 2 करोड़
    39.रोमारिया शेपर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.5 करोड़
    40.स्पेंसर जॉनसन कोलकाता नाइट राइडर्स 2.80 करोड़
    41. ईशांत शर्मा गुजरात टाइटंस 75 लाख
    42.नुवान तुषारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.6 करोड़
    43.जयदेव उनादकट सनराइजर्स हैदराबाद 1 करोड़
    44. हरनूर सिंह पंजाब किंग्स 30 लाख
    45.युद्धवीर सिंह चरक राजस्थान रॉयल्स 35 लाख
    46.अकाश सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
    47.गुरजापनीत सिंह चेन्नई सुपर किंग्स 2.20 करोड़
    48.मिचेल सेंटेनर मुंबई इंडियन्स 2 करोड़
    49.जयंत यादव गुजरात टाइटंस 75 लाख
    50.फजलहक फारुकी राजस्थान रॉयल्स 2 करोड़
    51.कुलदीप सेन पंजाब किंग्स 80 लाख
    52.रीस टोपली मुंबई इंडियन 75 लाख
    53.प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स 3.80 करोड़
    54.मनोज भांगदे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख
    55.विपराज निगम दिल्ली कैपिटल्स 50 लाख
    56.कृष्णन श्रीजीत मुंबई इंडियन्स 30 लाख
    57.जैकब बीथेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2.60 करोड़
    58.ब्रायडन क्रार्स सनराइजर्स हैदराबाद 1 करोड़
    59.आरोन हार्डी पंजाब किंग्स 1.25 करोड़
    60.कामेंडु मेडिस सनराइजर्स हैदराबाद 75 लाख
    61. दुशमंथा चमीरा दिल्ली कैपिटल्स 75 लाख
    62.नाथन एलिस चेन्नई सुपरकिंग्स 2 करोड़
    63.शामरा जोशेप लखनऊ सुपर जायंट्स 75 लाख
    64.अनिकेत वर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख
    65.राज बावा मुंबई इंडियन्स 30 लाख
    66.मुशीर खान पंजाब किंग्स 30 लाख
    67.सूर्यांश शेडगे पंजाब किंग्स 30 लाख
    68.प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
    69.जैमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स 1.5 करोड़
    70.जेवियर बार्टलेट पंजाब किंग्स 80 लाख
    71.युवराज चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
    72.कमलेश नागरकोटी चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख
    73.पी अविनाश पंजाब किंग्स 30 लाख
    74.रामकृष्ण घोष चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख
    75.सत्यनारायण राजू मुंबई इंडियन्स 30 लाख
    76.वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 1.10 करोड़
    77.ई. मलिंगा सनराइजर्स हैदराबाद 1.20 करोड़
    78. देवदत्त पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 करोड़
    79.लवनिथ सिसोदिया कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख
    80.श्रेयस गोपाल चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख
    81.ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस 2 करोड़
    82.अजिक्या रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स 1.5 करोड़
    83.डी. फेरेइरा दिल्ली कैपिटल्स 75 लाख
    84.सात्विक चिकारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख
    85. अनुकूल रॉय कोलकाता नाइट राइडर्स 40 लाख
    86.वंश वेदी चेन्नई सुपर किंग्स 55 लाख
    87.मोईन अली कोलकाता नाइट राइडर्स 2 करोड़
    88.उमरान मलिक कोलकाता नाइट राइडर्स 75 लाख
    89.सचिन बेबी सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख
    90.आंद्रे सिद्धार्थ चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख
    91.आर.एस. हैंगरगेकर लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
    92.अर्शिन कुलकर्णी लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
    93. मैथ्यू ब्रीटज्के लखनऊ सुपर जायंट्स 75 लाख
    94.क्वेना मफाका राजस्थान रॉयल्स 1.5 करोड़
    95.अजय जाधव मंडल दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख
    96.प्रवीण दुबे पंजाब किंग्स 30 लाख
    97.एल. मानवंत कुमार दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख
    98.करीम जनत गुजरात टाइटंस 75 लाख
    99.बेवोन जैकब्स मुंबई इंडियन्स 30 लाख
    100.टी विजय दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख
    101.माधव तिवारी दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'war' took place in Rajasthan and Delhi to buy him Bcci news Cricket india team Ipl action news recent Ipl letest news Ipl recent news IPLAuction: 13-year-old Vaibhav Suryavanshi of Samastipur sold for ₹ 1.10 crore see the complete list of players sold on the second day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group